A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा के संगीत में परफॉर्म करने के लिए बियॉन्से ने मुकेश अंबानी से ली है 15 करोड़ की मोटी रकम

ईशा के संगीत में परफॉर्म करने के लिए बियॉन्से ने मुकेश अंबानी से ली है 15 करोड़ की मोटी रकम

Isha Ambani Sangeet: ईशा अंबानी के संगीत समारोह की शान रहीं बेयॉन्से। जानते हैं इस परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने कितनी फीस ली है?

Isha Ambani Sangeet- India TV Hindi
Isha Ambani Sangeet

Isha Ambani Sangeet: ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 12 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। शादी से पहले उदयपुर के उदय विलास में ईशा अंबानी की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। 8 दिसंबर को ईशा की शादी का संगीत समारोह हुआ। वहां की सजावट और इंतजाम देखकर लोगों की आंखें चौंधिया गईं। इस संगीत समारोह में शिरकत करने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की तमाम हस्तियां पहुंची। इस फंक्शन को शाहरुख खान ने होस्ट किया। इस दौरान सलमान और आमिर भी वहां मौजूद रहें। इनके अलावा ऐश्वर्या-अभिषेक, रणवीर-दीपिका और प्रियंका-निक भी वहां थे। लेकिन इस संगीत समारोह में जिसपर सबकी नजर थी वो थीं हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर बेयॉन्से

शनिवार को भगवान श्रीनाथ की महाआरती के साथ संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान बॉलीवुड सितारों ने खूब डांस किया। बेयॉन्से ने इस संगीत सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। अपनी 60 डांसर्स की टीम के साथ बेयॉन्से उदयपुर पहुंची थीं। शाम को बेयॉन्से ने डांस किया। खबरों के मुताबिक बेयॉन्स ने इस संगीत समारोह में परफॉर्म करने के लिए 15 करोड़ रुपये लिए हैं।

परफॉर्मेंस के दौरान बेयॉन्से इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने मांग टीका भी लगाया हुआ था। 

इसे भी पढ़ें-

रोमांटिक डांस के दौरान आनंद पीरामल ने ईशा अंबानी को किया किस, शर्मा गईं दुल्हन, देखिए वीडियो

जब दीपिका को पकड़कर ऐश्वर्या ने लगाए ठुमके

ईशा अंबानी ने करण जौहर के साथ बोले चूड़ियां पर किया डांस

Latest Bollywood News