1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आनंद पीरामल और ईशा अंबानी ने संगीत समारोह में किया रोमांटिक डांस, देखिए वायरल वीडियो

आनंद पीरामल और ईशा अंबानी ने संगीत समारोह में किया रोमांटिक डांस, देखिए वायरल वीडियो

 Published : Dec 11, 2018 10:38 pm IST,  Updated : Dec 12, 2018 06:52 pm IST

आनंद अपनी होने वाली वाइफ को किस करते भी नजर आ रहे हैं।

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल- India TV Hindi
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल

Isha Ambani Sangeet: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आज आनंद पीरामल संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले उदयपुर में ईशा और आनंद की संगीत सेरेमनी हुई। इस संगीत के कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक तमाम हस्तियों ने शिरकत की। सलमान, शाहरुख और आमिर तीनों खान भी यहां पहुंचे थे। इनके अलावा रणवीर-दीपिका, प्रियंका-निक, ऐश्वर्या-अभिषेक, शाहरुख-गौरी समेत तमाम कपल ने डांस किया। 

अपने संगीत पर ईशा अंबानी ने भी खूब डांस किया। होने वाले पति आनंद पीरामल के साथ ईशा का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 8 दिसंबर को ईशा और आनंद की संगीत सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल रोमांटिक डांस कर रहे थे, डांस के दौरान आनंद ने अपनी होने वाली वाइफ ईशा को गोद में उठा लिया। वहां मौजूद मेहमान तालियां बजाने लगे। इसके बाद आनंद ने ईशा को किस भी कर लिया। ईशा शर्मा गईं। देखिए ईशा और आनंद का रोमांटिक डांस वीडियो-

करण जौहर के साथ भी ईशा अंबानी ने डांस किया। दोनों ने 'कभी खुशी, कभी गम' के गाने 'बोले चूड़ियां, बोले कंगना' पर डांस किया।

ईशा अंबानी ने ‘मैं तैनूं समझावां’ गाने पर सोलो डांस भी किया था...

ईशा अंबानी के संगीत समारोह की शान रहीं पॉप सिंगर बेयॉन्स

आनंद पीरामल के साथ शाहरुख खान

Also Read:

जब दीपिका को पकड़कर ऐश्वर्या ने लगाए ठुमके

वजन कम करने के बाद सारा अली खान को एयरपोर्ट पर पहचान नहीं पाई थीं अमृता सिंह

आलिया-रणबीर के रिश्ते के लिए महेश भट्ट हैं राज़ी, बोले दोनों प्यार में हैं

शादी की पहली सालगिरह का जश्न कुछ इस तरह मना रहे हैं अनुष्का-विराट, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन