कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जब उनका ब्लड टेस्ट हुआ तो पता चला कि दोनों को डेंगू हो गया है।
Image Source : INSTAGRAMBharti Singh and Haarsh Limbachiyaa
नई दिल्ली: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जब उनका ब्लड टेस्ट हुआ तो पता चला कि दोनों को डेंगू हो गया है। उनके डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। रविवार सुबह उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया।
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, तब तक उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा।
आपको बता दें कि सलमान ने 4 सितंबर को गोवा में 'बिग बॉस 12' के लॉन्च पर बताया था कि भारती और हर्ष इस साल 'बिग बॉस' हाउस का हिस्सा होंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोनों ही अभी तक घर में नहीं गए हैं। कहा जा रहा है कि चैनल ने पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया था।
भारती और हर्ष कुछ समय पहले ही अर्जेंटीना से 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग कर के लौटे हैं। हालांकि शो का फाइनल अभी नहीं हुआ है।