IANS
Published : Sep 03, 2019 03:00 pm IST, Updated : Sep 03, 2019 03:00 pm IST
भूमि ने अपने 'फूडी पति' कार्तिक को भेजा पिज्जा
लखनऊ: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने ऑन-स्क्रीन 'फूडी पति' कार्तिक आर्यन को 'पति, पत्नी और वो' के सेट पर पिज्जा भेजा। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह पिज्जा का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं।
कार्तिक ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है : "जब पत्नी अपने फूडी पति को फिट देखना चाहती है। पिज्जा भेजने के लिए धन्यवाद भूमि पेडनेकर। फूल ऑन डायट चल रही है लखनऊ में।"
मुदस्सर अजीज की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' साल 1978 में आई बी.आर.चोपड़ा की इसी नाम की फिल्म की रीमेक है। फिल्म में कार्तिक और भूमि के अलावा अनन्या पांडे भी हैं।