Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार
'बिग बॉस 12' से अनूप जलोटा बेघर हो चुके हैं। घर में उन्होंने जसलीन मथारू के साथ एंट्री ली थी, जिसे वह अपनी गर्लफ्रेंड बताते थे, लेकिन शो से बाहर आते ही उन्होंने जसलीन को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से इनकार कर दिया है।
