1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पार्टी में 'खुलम खुल्ला' प्यार का इजहार कर रहे हैं अर्जुन-मलाइका, साथ में दिखीं करिश्मा, करीना और अमृता

पार्टी में 'खुलम खुल्ला' प्यार का इजहार कर रहे हैं अर्जुन-मलाइका, साथ में दिखीं करिश्मा, करीना और अमृता

 Published : Oct 29, 2018 07:06 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 05:40 pm IST

बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन...- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों की शादी की खबरे आ रहीं थी कि अगले साल तक दोनों शादी कर सकते हैं। अब जब शादी होगी तब होगी लेकिन उससे पहले ये दोनों अपने को जगजाहिर करने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है। जी हां हाल ही में एक पार्टी के दौरान अर्जुन और मलाइका की बॉन्डिंग देखने को मिली। इस खास मौके पर मलाइका के करीबी दोस्तों में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा भी साथ थीं। यह तस्वीर रविवार के रात पार्टी की है। पहले ये दोनों स्टार दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं करते थे लेकिन हाल ही में मलाइका ने अपना बर्थडे इटली में मनाया जहां अर्जुन कपूर भी उनके साथ थे।

सिर्फ इतना ही नहीं दोनों हाथ में हाथ डालकर साथ चलकर एयरपोर्ट के बाहर आते देखा गया। सिर्फ इतना ही नहीं अमृता अरोड़ा की हाउस पार्टी में भी दोनों स्टार को साथ में देखा गया। साथ ही इस खास मौके पर करीबी दोस्त करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नताशा पूनावाला भी मौजूद थीं। यह पार्टी मलाइका के बर्थ डे की खुशी में रखी गई। क्योंकि मलाइका अपने बर्थ डे वाले दिन इंडिया गॉट टैलेंड एंड इंडिया नेकस्ट टॉप मॉडल की शूटिंग में बिजी थीं । 

रविवार के दिन नताशा पूनावाला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की तस्वीर शेयर की जिसके बाद देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गई। अक्सर आपने देखा होगा कि यह अरोड़ा एंड कपूर की गर्ल गैंग पार्टी करते दिख जाती हैं लेकिन यह फोटो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं।

फिल्मफेयर मैगजीन के रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को एक नया आयाम देने की सोच रहे हैं। साथ ही यह भी खबर आ रही हैं कि दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं।(जब दीपिका मुंबई शिफ्ट हुई तो हमारी रातों की नींद हराम हो गई थी: प्रकाश पादुकोण)

रजनीकांत की 2.0 का ट्रेलर 3 नवंबर को होगा रिलीज, अक्षय कुमार ने शेयर की न्यूज

युविका चौधरी के पहले करवा चौथ पर प्रिंस नरूला ने उनके हाथों पर लगाई मेहंदी, देखें वीडिय

फैशन शो में बिगड़ा खुशी कपूर का मेकअप तो जाह्ववी ने सबके सामने ऐसे बचाई लाज, वीडियो हुआ वायरल

अर्जुनमपाल की मां का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन