1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल की मां का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे

अर्जुन रामपाल की मां का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे

 Published : Oct 29, 2018 06:43 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 06:45 am IST

बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का रविवार को निधन हो गया। 67 साल की ग्विन रामपाल काफी समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं थी। उनकी अंतिम शव यात्रा में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे वहां मौजूद थे।

arjun rampal- India TV Hindi
arjun rampal Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का रविवार को निधन हो गया। 67 साल की ग्विन रामपाल काफी समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं थी। उनकी अंतिम शव यात्रा में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे वहां मौजूद थे। आपको बता दें कि ग्विन रामपाल की अंतिम यात्रा शाम को न्यू वर्ली से निकाली गई। इस दुख की घड़ी में अर्जुन की दोनों बेटियां भी मौजूद थीं। साथ ही साथ अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैबरीला डेमेट्रिएडस और पूर्व पत्नी मेहर जसिया भी मौजूद थी।इसी साल मई महीने में अर्जुन और मेहर ने अपने 20 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया था।  

arjun rampal
arjun rampal

इस दुख की घड़ी में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैबरीला हर पल उनके साथ नजर आईं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल की दोस्त किम शर्मा वहां नजर आईं। किम यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ स्पॉट हुईं।

arjun rampal
arjun rampal

बता दें कि, 4 साल पहले अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल को ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का पता चला था। इसी साल जुलाई में अर्जुन ने ट्विट कर अपनी मां के कैंसर की इस लड़ाई में जीत जाने की बात कही थी, लेकिन रविवार सुबह उनका निधन हो गया।(जब दीपिका मुंबई शिफ्ट हुई तो हमारी रातों की नींद हराम हो गई थी: प्रकाश पादुकोण)

arjun rampal
arjun rampal

आलिया भट्ट-परिणीति चोपड़ा संग कॉम्पटिशन पर बोलीं श्रद्धा कपूर- मुझे उनके साथ अच्छा लगता है

युविका चौधरी के पहले करवा चौथ पर प्रिंस नरूला ने उनके हाथों पर लगाई मेहंदी, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन