नई दिल्ली: रजनीकांत और अक्षय कुमार के फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर आई है। फिल्ममेकर शंकर 2.0 का ट्रेलर 3 नवंबर को लॉन्च करेंगे। अक्षय ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह न्यूज शेयर की।
Related Stories
उन्होंने लिखा- ''पांचवा फोर्स आ रहा है। 2.0 का ट्रेलर 3 नवंबर को लॉन्च हो रहा है।''
फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर यह न्यूज शेयर की।
2.0 'रोबोट' का सीक्वल है। इस फिल्म से रोबोट चिट्टी और डॉक्टर वासीगरन एक बार फिर दर्शकों से रू-ब-रू होंगे। फिल्म का बजट 543 करोड़ रूपये है। इसे सबसे महंगी भारतीय फिल्म कहा जा रहा है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। यह पहली बार होगा जब अक्षय कुमार और रजनीकांत एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अक्षय फिल्म में साइंटिस्ट डॉक्टर रिचर्ड का रोल प्ले कर रहे हैं जो बाद में क्रोमैन बन जाता है।
Also Read:
प्रियंका चोपड़ा ने रखा मंगेतर निक जोनस के लिए करवा चौथ? इंस्टाग्राम पोस्ट ने किया इशारा
Birthday Special: किरण राव की कजिन हैं अदिती राव हैदरी, इस एक्टर से हो चुका है तलाक
रवीना, नीलम सहित कपूर फैमिली के सदस्यों ने इस अंदाज में मनाया करवा चौथ, शेयर की तस्वीरें