1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुके मनु पंजाबी अब खुद बने ‘बिग बॉस’

‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुके मनु पंजाबी अब खुद बने ‘बिग बॉस’

‘बिग बॉस’ के प्रतिभागी रहे मनु पंजाबी तो सभी को याद ही होंगे। शो में उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। मोनालिसा और मनवीर गुर्जर के साथ उनकी दोस्ती फैंस के बीच काफी चर्चा में रही थी। बिग बॉस में लंबी पारी खेलने के बाद वह इसके विजेता तो नहीं...

Manu Punjabi- India TV Hindi
Manu Punjabi

मुंबई: पिछले सीजन में बिग बॉस के प्रतिभागी रहे मनु पंजाबी तो सभी को याद ही होंगे। शो में उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। मोनालिसा और मनवीर गुर्जर के साथ उनकी दोस्ती फैंस के बीच काफी चर्चा में रही थी। बिग बॉस में लंबी पारी खेलने के बाद वह इसके विजेता तो नहीं बन सकें। लेकिन इस शो के दौरान कई फैंस भी बनाए। हालांकि इसके बाद भी वह किसी शो या फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। लेकिन अब खबर आई है कि उन्हें जल्द ही एक शो की मेजबानी करते हुए देखा जाएगा।

इसे लेकर मनु पंजाबी का कहना है कि उन्होंने वेब श्रृंखला 'हाउस ऑफ कनेक्शंस' की मेजबानी के लिए सुपरस्टार सलमान खान से प्रेरणा ली है। मनु ने कहा, "मैने अपने लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई थीं और मैं लंबे समय से उन पर काम कर रहा था। जब मुझसे 'बिग बॉस' जैसे एक शो की मेजबानी के लिए संपर्क किया गया, जिसकी मेजबानी सलमान खान करते हैं तो, मुझे यह बहुत पसंद आया और मैं इसके लिए उत्साहित था।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं इससे पहले 'बिग बॉस' का हिस्सा था और अब इस नए शो में मैं बिग बॉस हूं। मैं सलमान खान से प्रेरित हूं। यह शो मजेदार है।"

Latest Bollywood News