1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर से फ्लाइट में मिली एक्स मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, देखें फिर क्या हुआ

जब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर से फ्लाइट में मिली एक्स मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, देखें फिर क्या हुआ

 Published : Dec 01, 2017 01:09 pm IST,  Updated : Dec 01, 2017 01:09 pm IST

मानुषी छिल्लर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। लोग उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेताब हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह फ्लाइट में नजर आ रही हैं यहां उनकी मुलाकात पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन...

manushi Sushmita- India TV Hindi
manushi Sushmita

नई दिल्ली: हाल ही में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वालीं मानुषी छिल्लर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। लोग उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेताब हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह फ्लाइट में नजर आ रही हैं यहां उनकी मुलाकात पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन से हुई। इन ब्यूटी क्विंस को बात करते देख साफ कहा जा सकता है कि ये एक दूसरे की कंपनी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। इस वीडियो में सुष्मिता, मानुषी को बड़े ही प्यार से सालह देती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह उन्हें इस जीत के लिए बधाई भी दे रही हैं।

दूसरी ओर मानुषी भी सुष्मिता की बातों को बहुत ध्यान से सुन रही हैं। उनके चेहरे को देखकर कहा साफ कहा जा सकता है कि उनके दिल में सुष के लिए काफी इज्जत है। यह वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये किस समय का वीडियो है।

बता दें कि मानुषी की जीत पर भी सुष्मिता ने ट्वीट कर उन्हें मिस वर्ल्ड बनने की बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट किया, "मानुषी तुमने मेरा जन्‍मदिन यादगार बना दिया। भारत तुम पर गर्व करता है। तुम वास्‍तव में महान हो, मिस वर्ल्‍ड 2017 को कब्‍जे में करने के लिए जन्‍मीं हो। मुझे तुम्हारी मुस्कुराहट याद है। इसलिए मैं देखकर खुश हूं कि अपनी यह यात्रा दुनिया को प्रेरित करने के शुरू की है।" (रणबीर कपूर जल्द बनने वाले हैं दुल्हा, मां नीतू कपूर ने लंदन में शुरु की तैयारियां)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन