1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर जल्द बनने वाले हैं दुल्हा, मां नीतू कपूर ने लंदन में शुरु की तैयारियां

रणबीर कपूर जल्द बनने वाले हैं दुल्हा, मां नीतू कपूर ने लंदन में शुरु की तैयारियां

 Published : Dec 01, 2017 11:26 am IST,  Updated : Dec 01, 2017 11:26 am IST

रणबीर कपूर का नाम इंडस्ट्री में कई खूबसूरत बालाओं के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन किसी के भी साथ बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि नीतू कपूर अपने लाडले बेटे के सिर पर सेहरा सजाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Ranbir kapoor
- India TV Hindi
Ranbir kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का नाम इंडस्ट्री में कई खूबसूरत बालाओं के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन किसी के भी साथ बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि नीतू कपूर अपने लाडले बेटे के सिर पर सेहरा सजाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, और वह लगातार रणबीर की दुल्हनिया की तलाश कर रही हैं। जी हां, हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि जल्द ही कपूर खानदान में शहनाईयां बज सकती हैं। खबरों अनुसार कुछ समय पहले ही रणबीर, नीतू कपूर के साथ लंदन गए थे, जहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक लड़की के साथ मीटिंग भी की। ऐसा भी कहा जा रहा है कि नीतू नहीं चाहतीं कि रणबीर फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी लड़की के साथ शादी के बंधन में बंधे।

लेकिन अब तक उनकी शादी की खबरों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। जहां एक ओर मां नीतू चाहती हैं कि रणबीर को अब अपना घर बसा लेना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर रणबीर ने अपनी शादी की खबरों से साफ इंकार कर दिया है। खबरों के मुताबिक रणबीर ने कहा है कि वह शादी तभी करेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। वैसे बता दें कि रणबीर का नाम इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, नरगिस फाखरी और अवंतिका मलिक जैसी खूबसूरत हस्तियों के साथ जुड़ चुका है।

गौरतलब है कि रणबीर को पिछले दिनों न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान के साथ देखा गया था। इस दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें ये दोनों स्मोक करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद से ही इसके अफेयर्स की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। हालांकि इस पर रणबीर ने सफाई देते हुए कहा था वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, और कुछ महीनों से ही एक दूसरे को जानते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन