1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर अचानक बिगड़ी अक्षय कुमार की तबीयत

'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर अचानक बिगड़ी अक्षय कुमार की तबीयत

 Published : Nov 30, 2017 09:41 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 09:41 pm IST

अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से अपनी फिल्मों और शोज में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि इस शो के सेट पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग काफी परेशान हो गए।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से अपनी फिल्मों और शोज में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल अक्षय इन दिनों कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में जज के तौर पर दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि इस शो के सेट पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग काफी परेशान हो गए। इसके बाद तुरंत शो की शूटिंग रोक दी गई और डॉक्टर को बुलाया गया। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि शूटिंग की शुरुआत से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपना काम जल्द ही खत्म करना चाहते थे। डॉक्टर्स का कहना है कि लगातार काम करने की वजह से उनकी सेहत पर इसका बहुत बुरा असर हुआ है।

डॉक्टर्स के मुताबिक अक्षय की बॉडी में काफी दर्द था। साथ ही उन्हें बुखार भी था। लेकिन फिर भी उन्होंने आराम करने की बजाय अपना काम खत्म करना ज्यादा जरूरी समझा। बता दें कि हाल ही में वह गोवा में संपन्न हुए IFFI में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के पैर हुए थे, जिसे बिग बी ने सोशल मीडिया उनसे चुटकी लेते कहा था, "अक्षय को ऐसा नहीं करना चाहिए था।"

बता दें कि इस टीवी शो के अलावा अक्षय अपनी आगामी फिल्मों के तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। अगले उनकी 'पैडमैन', 'गोल्ड', '2.0', 'हाउसफुल-4' और 'केसरी' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। (Bigg Boss 11: शो में शिल्पा शिंदे के साथ हुआ ऐसा हादसा, विकास और पुनीश को इज्जत बचाने के लिए कहा शुक्रिया)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन