1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार रिलीज हो गया 'बाजार' से Yo Yo Honey Singh का लेटेस्ट गाना, सुनिए और झूमिये

आखिरकार रिलीज हो गया 'बाजार' से Yo Yo Honey Singh का लेटेस्ट गाना, सुनिए और झूमिये

हनी सिंह ने जब इस गाने का टीजर रिलीज किया, तभी से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई वो इंतजार करने लगे कि पूरा गाना कब रिलीज होगा।

 Yo Yo Honey Singh- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE  Yo Yo Honey Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड की अपकमिंग मूवी 'बाजार' से यो यो हनी सिंह का नया गाना 'Billionaire' रिलीज हो गया है। हनी सिंह की आवाज में गाया ये गाना बेहद शानदार बन पड़ा है। गाने में सैफ अली खान, रोहन मेहरा और एली अवराम ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। यो यो की वापसी से उनके फैंस भी बहुत खुश हैं। 

हनी सिंह ने जब इस गाने का टीजर रिलीज किया, तभी से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई वो इंतजार करने लगे कि पूरा गाना कब रिलीज होगा। अब आखिरकार ये गाना रिलीज हो गया। देखिए पूरा गाना-

यो यो हनी सिंह ने भारतीय संगीत इंडस्ट्री में अपने अप्रतिम संगीत और अक्षम शैली के साथ विजय प्राप्त की है। धमाकेदार वापसी करने वाले, यो यो हनी सिंह एक बार फिर दर्शकों के दिल पर राज़ कर रहे है।

हनी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये गाना शेयर किया है। देखिए और एन्जॉय करिए।

बाजार मूवी 28 अक्टूबर को रिलीज होनी है, इस फिल्म में सैफ अली खान, राधिका आप्टे और विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा अहम भूमिका में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News