A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: पंकज कपूर के बर्थ डे पर जानिए उनकी दमदार एक्टिंग से भरी फिल्मों के बारे में

Birthday Special: पंकज कपूर के बर्थ डे पर जानिए उनकी दमदार एक्टिंग से भरी फिल्मों के बारे में

आज बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थ डे पर जानिए उनकी खास फिल्मों के बारे में।

Pankaj kapoor- India TV Hindi
Pankaj kapoor

बॉलीवुड में कदम रखने के लिए सितारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इन्हीं एक्टर्स में से एक पंकज कपूर हैं। पंकज कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले बहुत संघर्ष किया है। पंकज कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 29 मई 1954 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन के बाद 4 साल थिएटर किया था। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म गांधी से मिला था। उसके बाद पंकज कपूर ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने राख, एक डॉक्टर की मौत, मकबूल जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। तो आइए आपको पकंज कपूर की खास फिल्मों के बारे में बताते हैं।

मकबूल:
मकबूल फिल्म को फिल्ममेकर विशाल भारद्धाज ने बनाई है। फिल्म में उन्होंने जहांगीर खान का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने डॉन का किरदार निभाया था। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आया था।

धर्म:
फिल्म धर्म में पकंज कपूर ने एक पंडित का रोल निभाया था। उनका यह रोल भी बहुत शानदार था। फिल्म में पंडित की पत्नी एक अनाथ बच्चे क घर ले लाती है। उनके पति इसके खिलाफ होते हैं। मगर बाद में उनके मन में भी बच्चे के लिए भावनाएं जाग जाती है।

द ब्लू अंबरेला:
यह फिल्म पंकज कपूर की बेस्ट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म रस्किन बॉंड की शॉर्ट स्टोरी पर बनाई गई है। फिल्म में पंकज कपूर एक दुकानदार का रोल निभा रहे हैं जिसे एक बच्ची की नीली छतरी से प्यार हो जाता है।

एक डॉक्टर की मौत
फिल्म एक डॉक्टर की मौत में पंकज कपूर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में वह एक वैज्ञानिक का रोल निभाते हुए नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

दस:
संजय दत्त और अभिषेक बच्चन की फिल्म दस में पंकज कपूर ने विलेन का रोल निभाया था। इस रोल के लिए उनकी बहुत सराहना की गई थी।

Also Read:

वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3D' के शूट के दौरान कर रहे हैं मस्ती, वीडियो किया शेयर

सेल्फी लेने के चक्कर में फैंस ने की ये हरकत, मलाइका अरोड़ा भागकर कार में बैठीं

Latest Bollywood News