1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस लीजा रे ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, ट्वीट कर खुद बताई इसके पीछे की वजह

एक्ट्रेस लीजा रे ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, ट्वीट कर खुद बताई इसके पीछे की वजह

मशहूर अभिनेत्री लीजा रे ने एक अहम फैसला लिया है। जिसके बारे में उन्होंने अपने फैन्स को ट्वीट कर बताया है। इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए ये खबर।

LISA RAY - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM\LISARANIRAY LISA RAY 

बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे ने कुछ समय के लिए वर्चुअल दुनिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। अभिनेत्री का कहना है कि साल भर में उन्होंने जो भी चीजें सीखी हैं, उन पर वह आराम से सोच-विचार कर सकें। अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपने इस फैसले के बारे में बताया है और जाहिर किया है कि यह एक सेक्रेड रिफ्लेक्शन यानि कि 'पवित्र प्रतिबिम्ब' का समय है।

अभिनेत्री ने इस ट्वीट में बर्फ से ढके एक सुंदर घर की तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने से ये लग रहा है कि वो सर्दियों में प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने और महसूस करने का मन बना चुकी हैं।

शहीर शेख ने पत्नी रुचिका कपूर के साथ शेयर की हनीमून की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- 'टॉप ऑफ द वर्ल्ड'

लीजा ने ट्वीट किया, "मैं चाहती हूं कि आप भी इस मौसम की खूबसूरती का एहसास करें, इसके इशारे को समझें। इन्हीं विचारों के साथ आप सभी को एक उम्मीद भरे नए साल की शुभकामनाए देती हूं। एक पवित्र प्रतिबिम्ब के लिए वक्त निकाल रही हूं यानि कि मैं अब अगले साल ऑनलाइन वापस आऊंगी।"

अभिनय की बात करें, तो लीजा आखिरी बार पर्दे पर 'फोर मोर शॉर्ट्स' के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ कृति कुल्हारी, मानवी गागरू, सयानी गुप्ता और बानी जे. भी थीं। दर्शक इस शो के साथ भलीभांति तालमेल बिठा पाए हैं, जिसके चलते शो और इसमें कलाकारों के परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया है।

कोरोना काल में बॉलीवुड के लिए एंजेल बनकर आए सलमान खान

यह शो अब जल्द ही अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि लीजा इस आगामी सीजन का हिस्सा रहेंगी या नहीं

(इनपुट/आईएनएस)

Latest Bollywood News