1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहीर शेख ने पत्नी रुचिका कपूर के साथ शेयर की हनीमून की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- 'टॉप ऑफ द वर्ल्ड'

शहीर शेख ने पत्नी रुचिका कपूर के साथ शेयर की हनीमून की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- 'टॉप ऑफ द वर्ल्ड'

 Published : Dec 27, 2020 07:22 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 07:30 pm IST

मशहूर टीवी एक्टर शहीर शेख ने पत्नी रुचिका कपूर के हनीमून की नई तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर शहीर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो वायरल हो रही है।

Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor- India TV Hindi
Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor Image Source : INSTAGRAM/SHAHEER SHEIKH

मशहूर टीवी एक्टर शहीर शेख ने पत्नी रुचिका कपूर के हनीमून की नई तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर शहीर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शहीर रुचिका के साथ हसीन वादियों में रिलैक्स करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि शहीर ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो पत्नी रुचिका के साथ हनीमून पर कहां गए हैं। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए शहीर ने कैप्शन में लिखा- 'टॉप ऑफ द वर्ल्ड'। इन दोनों सितारों की इस तस्वीर को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में शहीर और रुचिका पहाड़ पर बैठे हुए हैं और चश्मा लगाए हुए हैं। तस्वीर में शहीर सामने की तरफ देख रहे हैं जबकि रुचिका वादियों की सुंदरता में खोई हुई हैं। तस्वीर के पीछे का बैकग्राउंड भी काफी दिलकश है। 

इससे पहले भी शहीर के साथ रुचिका की तस्वीर खूब चर्चा में रही थी। इस तस्वीर में दोनों एक जैसे कलर की जैकेट पहने हुए बैठे हुए वादियों के बीच खोए हुए से नजर आए। इस तस्वीर के कैप्शन में शहीर ने लिखा- 'थोड़ा सर्द, थोड़ा आसमान और तेरी मुस्कुराहट। इस तस्वीर पर एक्टर नकुल मेहता ने कमेंट करते हुए लिखा था- बधाईयां तुम दोनों को।' 

Ab Kya Jaan Legi Meri Song Out: शहीर शेख, रश्मि देसाई, सना सईद और पलाश की शानदार परफॉर्मेंस

दरअसल, शहीर शेख और रुचिका ने इसी साल 27 नवंबर को कोर्ट मैरिज की थी। उस वक्त कोर्ट के बाहर इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। शहीर ने जब मुंबई में शादी की उस वक्त उनके माता-पिता उनकी शादी में शरीक नहीं हो सके, इसलिए शहीर ने एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर को बुलाया और उनसे आशीर्वाद लिया था। 

शादी से पहले शहीर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके रुचिका से सगाई की घोषणा की थी, तस्वीर में  शहीर, रुचिका का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे और रुचिका के हाथ में सगाई की अंगूठी दिख रही थी। रुचिका हंसती हुईं नजर आ रही थीं, शहीर ने तस्वीर के साथ लिखा था- 'तू हंसती रहे, अपने आने वाले जीवन के लिए उत्साहित हूं।'

टीवी अभिनेता शहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स फिल्म्स की सीनियर वॉइस प्रेसीडेंट हैं। दोनों की मुलाकात दो साल पहले कंगना रनौत और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के सेट पर हुई थी। जब रुचिका सेट पर काम संभाल रही थी, तब शहीर अक्सर डिनर के लिए कलाकारों के साथ शामिल होते देखे गए थे। दोनों एक-दूसरे को डेढ़ साल से डेट कर रहे थे। 

शहीर के करियर की बात करें तो इन्हें एकता कपूर की 'महाभारत' से पहचान मिली, इस शो में वो अर्जुन के रोल में थे, इसके बाद उन्होंने 'नव्या'में भी काम किया और फिर 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में उनके रोल को खूब पसंद किया गया। हाल ही में शहीर शेख ये रिश्ते हैं प्यार के में अबीर राजवंश के रोल में नजर आए। इस शो में उनके रोल को फैंस ने खूब पसंद किया और रिया शर्मा संग उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। मिष्टी और अबीर फैंस के दिलों में हैं तभी तो जब ये शो ऑफएयर हो रहा था तब फैंस ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन