1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Ab Kya Jaan Legi Meri Song Out: शहीर शेख, रश्मि देसाई, सना सईद और पलाश की शानदार परफॉर्मेंस

Ab Kya Jaan Legi Meri Song Out: शहीर शेख, रश्मि देसाई, सना सईद और पलाश की शानदार परफॉर्मेंस

 Published : Dec 24, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 05:58 pm IST

 शहीर शेख, रश्मि देसाई, सना सईद और पलाश मुच्छल का गाना 'अब क्या जान लेगी मेरी' रिलीज हो गया है।

Ab Kya Jaan Legi Meri Song Out- India TV Hindi
Ab Kya Jaan Legi Meri Song Out Image Source : YOUTUBE

रश्मि देसाई और शहीर शेख के फैंस आज बहुत खुश होंगे, उनके पसंदीदा सितारों का गाना 'अब क्या जान लेगी मेरी' लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गया है। इस गाने में रश्मि देसाई और शहीर शेख के अलावा सना सईद और पलाश भी नजर आ रहे हैं। गाना बेहद शानदार हैं और सभी किलर मूव्स के साथ फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।क्रिसमस से एक दिन पहले ये गाना रिलीज हो गया और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

रश्मि देसाई ने शेयर किया था पोस्टर

हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, रश्मि ने इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'अब क्या जान लेगी मेरी...साल 2020 को जबरदस्त तरीके से अंत करें...तो तैयार हो जाइए क्रिसमस पर सरप्राइज के लिए।'

देखिए गाना:

Video: सिद्धार्थ शुक्ला पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और गरीब से मारपीट करने का लगा आरोप, एक्टर ने दिया ये जवाब

इस पोस्टर में रश्मि देसाई के अलावा शहीर शेख और 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म से मशहूर एक्ट्रेस सना सईद भी शानदार लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में रश्मि काले रंग के शॉर्ट्स के साथ गोल्डन कलर का क्रॉप टॉप पहनी हुई हैं। साथ ही ओपन हेयर उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं शहीर शिमरी जैकेट पहने हुए नीचे बैठे हुए हैं। खास बात है कि शादी के बाद शहीर का ये नया प्रोजेक्ट है जिसकी वजह से फैंस उन्हें इस न्यू लुक में देखने के लिए ज्यादा बेताब हैं। 

मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल इस वीडियो के जरिए इन दोनों को पहली बार एक साथ ऑनस्क्रीन लेकर आए हैं। कुछ दिन पहले पलाश ने रश्मि देसाई का म्यूजिक वीडियो का डांस प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। रश्मि और शहीर दोनों ही डांस के मामले में जबरदस्त हैं। इन दोनों के इस म्यूजिक वीडियो के पोस्टर को उनके फैंस और कई सेलिब्रिटीज पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इन दोनों का ये म्यूजिक वीडियो कितना धमाल मचाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन