1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहीर शेख और रुचिका कपूर ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये खूबसूरत पोस्ट

शहीर शेख और रुचिका कपूर ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये खूबसूरत पोस्ट

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Nov 27, 2020 04:32 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 09:25 pm IST

शहीर टीवी एक्टर हैं वहीं रुचिका कपूर एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं।

Shaheer Shaikh, Ruchikaa Kapoor- India TV Hindi
Shaheer Shaikh, Ruchikaa Kapoor Image Source : INSTAGRAM- @RUCHIKAAKAPOOR

टीवी एक्टर शहीर शेख ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से शादी कर ली है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है, शादी के बाद दोनों जम्मू रवाना हो गए हैं, जहां शहीर के माता-पिता रहते हैं। शहीर शेख जहां टीवी एक्टर हैं और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'महाभारत' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे सीरियल्स में अपने किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं वहीं रुचिका कपूर एकता कपूर के बालाजी फिल्म्स की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं। शहीर से शादी के बाद रुचिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके शादी की खबर की पुष्टि की है। रुचिका ने शहीर संग जो तस्वीर पोस्ट की है वो कोर्ट के बाहर की है और शादी के तुरंत बाद की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में रुचिका ने लिखा है- एक ऐसे एडवेंचर पर निकली हूं जो हमेशा के लिए है... 

शहीर शेख ने भी रुचिका से शादी के बाद तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, शहीर ने वाइफ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- जिंदगी खत्म भी हो जाए अगर, ना कभी खत्म हो उल्फत का सफर। चलो दिलदार चलो।

शहीर और रुचिका को बधाईयां मिल रही हैं, ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक गोयनका यानी कि मोहसिन खान ने शहीर की तस्वीर पर रिप्लाई करते हुए लिखा है- बहुत बहुत मुबारक, माशाअल्लाह। 

ये रिश्ते हैं प्यार के में शहीर के छोटे भाई का रोल प्ले करने वाले ऋत्विक अरोड़ा ने लिखा है- वाह वाह रामजी जोड़ी क्या बनाई है, भैया और भाभी को बधाई हो बधाई, गाना इससे पहले इतना सेंसिबल कभी नहीं लगा।

वहीं वत्सल सेठ ने भी शहीर को शादी की बधाई दी है।

शहीर शेख और रुचिका कपूर की कोर्ट मैरिज के बाद की तस्वीरें वायरल

शहीर और रुचिका की शादी से उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, ये तस्वीरें कोर्ट के बाहर की हैं जहां दोनों सितारे पोज देते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

सुप्रिया पिलगांवकर आशीर्वाद देने पहुंची

शहीर ने जब मुंबई में शादी की उस वक्त उनके माता-पिता उनकी शादी में शरीक नहीं हो सके, इसलिए शहीर ने एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर को बुलाया और उनसे आशीर्वाद लिया। 

शहीर के अचानक शादी कर लेने से फैंस हैरान भी हैं और खुश भी हैं, देखिए एक फैन्स ने किस तरह से अपनी खुशी जाहिर की है।

जब शहीर ने रुचिका संग सगाई की घोषणा की

हाल ही में, शहीर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके रुचिका से सगाई की घोषणा की थी, तस्वीर में  शहीर, रुचिका का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और रुचिका के साथ में सगाई की अंगूठी दिख रही है। रुचिका हंसती हुईं नजर आ रही हैं, शहीर ने तस्वीर के साथ लिखा- तू हंसदी रहे, अपने आने वाले जीवन के लिए उत्साहित हूं।

कौन हैं शहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर?

टीवी अभिनेता शहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स फिल्म्स की सीनियर वॉइस प्रेसीडेंट हैं। दोनों की मुलाकात दो साल पहले कंगना रनौत और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के सेट पर हुई थी। जब रुचिका सेट पर काम संभाल रही थी, तब शहीर अक्सर डिनर के लिए कलाकारों के साथ शामिल होते देखे गए थे। दोनों एक-दूसरे को डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं।

शहीर और रुचिका के अफेयर की खबरें तब सामने आईं जब शहीर ने रुचिका की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और उन्हें 'मेरी लड़की' के रूप में दुनिया के सामने पेश किया।

शहीर के सीरियल्स

शहीर शेख को एकता कपूर की महाभारत से पहचान मिली, इस शो में वो अर्जुन के रोल में थे, इसके बाद उन्होंने नव्या में भी काम किया और फिर कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में उनके रोल को खूब पसंद किया गया।

हाल ही में शहीर शेख ये रिश्ते हैं प्यार के में अबीर राजवंश के रोल में नजर आए। इस शो में उनके रोल को फैंस ने खूब पसंद किया और रिया शर्मा संग उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। मिष्टी और अबीर फैंस के दिलों में हैं तभी तो जब ये शो ऑफएयर हो रहा था तब फैंस ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।