1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्टर शहीर शेख ने रुचिका कपूर से कोर्ट में की शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

टीवी एक्टर शहीर शेख ने रुचिका कपूर से कोर्ट में की शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

 Published : Nov 27, 2020 04:12 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 04:21 pm IST

टीवी एक्टर शहीर शेख 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में अबीर राजवंश का किरदार निभाते थे, यह शो हाल ही में ऑफ एयर हुआ है।

TV actor Shaheer Sheikh married Ruchika Kapoor in court टीवी एक्टर शहीर शेख, रुचिका कपूर- India TV Hindi
TV actor Shaheer Sheikh married Ruchika Kapoor in court Image Source : TWITTER- @SHAHEERPARADISE

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'महाभारत' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे सीरियल्स में अपने किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले टीवी एक्टर शहीर शेख अब मोस्ट एलिजिबल बैचलर नहीं रहे, क्योंकि हैंडसम हंक ने आखिरकार अपनी प्रेमिका रुचिका कपूर से कोर्ट मैरिज कर ली है। कहा जा रहा है कि दोनों साल 2021 में पारंपरिक तरीके से शादी कर सकते हैं। शहीर ने रुचिका से कोर्ट में शादी करने के बाद उन्हें अपने माता-पिता से मिलाने और आशीर्वाद लेने के लिए जम्मू चले गए। 

शहीर और रुचिका की शादी से उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, ये तस्वीरें कोर्ट के बाहर की हैं जहां दोनों सितारे पोज देते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

सुप्रिया पिलगांवकर आशीर्वाद देने पहुंची

शहीर ने जब मुंबई में शादी की उस वक्त उनके माता-पिता उनकी शादी में शरीक नहीं हो सके, इसलिए शहीर ने एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर को बुलाया और उनसे आशीर्वाद लिया। 

शहीर के अचानक शादी कर लेने से फैंस हैरान भी हैं और खुश भी हैं, देखिए एक फैन्स ने किस तरह से अपनी खुशी जाहिर की है।

जब शहीर ने रुचिका संग सगाई की घोषणा की

हाल ही में, शहीर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके रुचिका से सगाई की घोषणा की थी, तस्वीर में  शहीर, रुचिका का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और रुचिका के साथ में सगाई की अंगूठी दिख रही है। रुचिका हंसती हुईं नजर आ रही हैं, शहीर ने तस्वीर के साथ लिखा- तू हंसदी रहे, अपने आने वाले जीवन के लिए उत्साहित हूं।

कौन हैं शहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर?

टीवी अभिनेता शहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स फिल्म्स की सीनियर वॉइस प्रेसीडेंट हैं। दोनों की मुलाकात दो साल पहले कंगना रनौत और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के सेट पर हुई थी। जब रुचिका सेट पर काम संभाल रही थी, तब शहीर अक्सर डिनर के लिए कलाकारों के साथ शामिल होते देखे गए थे। दोनों एक-दूसरे को डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं।

शहीर और रुचिका के अफेयर की खबरें तब सामने आईं जब शहीर ने रुचिका की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और उन्हें 'मेरी लड़की' के रूप में दुनिया के सामने पेश किया।

शहीर के सीरियल्स

शहीर शेख को एकता कपूर की महाभारत से पहचान मिली, इस शो में वो अर्जुन के रोल में थे, इसके बाद उन्होंने नव्या में भी काम किया और फिर कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में उनके रोल को खूब पसंद किया गया।

हाल ही में शहीर शेख ये रिश्ते हैं प्यार के में अबीर राजवंश के रोल में नजर आए। इस शो में उनके रोल को फैंस ने खूब पसंद किया और रिया शर्मा संग उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। मिष्टी और अबीर फैंस के दिलों में हैं तभी तो जब ये शो ऑफएयर हो रहा था तब फैंस ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन