1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रश्मि देसाई और शहीर शेख के म्यूजिक वीडियो 'अब क्या जान लेगी मेरी' का फर्स्ट लुक रिलीज, ग्लैमर का लगाया तड़का

रश्मि देसाई और शहीर शेख के म्यूजिक वीडियो 'अब क्या जान लेगी मेरी' का फर्स्ट लुक रिलीज, ग्लैमर का लगाया तड़का

 Published : Dec 13, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Dec 13, 2020 08:54 pm IST

रश्मि देसाई और शहीर शेख के मच अवेटेड म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

Ab Kya Jaan Legi Meri first look- India TV Hindi
Ab Kya Jaan Legi Meri first look Image Source : INSTAGRAM/RASHAMI DESAI

रश्मि देसाई और शहीर शेख के फैंस के लिए खुशखबरी है। रश्मि ने अपने मच अवेटेड म्यूजिक वीडियो 'अब क्या जान लेगी मेरी' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें रश्मि देसाई शहीर के साथ दमदार लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक जबरदस्त कैप्शन भी लिखा है। 

रश्मि ने इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'अब क्या जान लेगी मेरी...साल 2020 को जबरदस्त तरीके से अंत करें...तो तैयार हो जाइए क्रिसमस पर सरप्राइज के लिए।' इसके साथ ही रश्मि ने 24 दिसंबर की डेट भी लिखी है। जिससे इतना तो साफ है कि रश्मि और शहीर की दमदार केमिस्ट्री वाला ये म्यूजिक वीडियो क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले यानी कि 24 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। 

Video: सिद्धार्थ शुक्ला पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और गरीब से मारपीट करने का लगा आरोप, एक्टर ने दिया ये जवाब

इस पोस्टर में रश्मि देसाई के अलावा शहीर शेख और 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म से मशहूर एक्ट्रेस सना सईद भी शानदार लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में रश्मि काले रंग के शॉर्ट्स के साथ गोल्डन कलर का क्रॉप टॉप पहनी हुई हैं। साथ ही ओपन हेयर उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं शहीर शिमरी जैकेट पहने हुए नीचे बैठे हुए हैं। खास बात है कि शादी के बाद शहीर का ये नया प्रोजेक्ट है जिसकी वजह से फैंस उन्हें इस न्यू लुक में देखने के लिए ज्यादा बेताब हैं। 

मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल इस वीडियो के जरिए इन दोनों को पहली बार एक साथ ऑनस्क्रीन लेकर आए हैं। कुछ दिन पहले पलाश ने रश्मि देसाई का म्यूजिक वीडियो का डांस प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। रश्मि और शहीर दोनों ही डांस के मामले में जबरदस्त हैं। इन दोनों के इस म्यूजिक वीडियो के पोस्टर को उनके फैंस और कई सेलिब्रिटीज पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इन दोनों का ये म्यूजिक वीडियो कितना धमाल मचाता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन