तापसी पन्नू(Taapsee pannu) और अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की फिल्म बदला(Badla) की कमाई बढ़ती जा रही है। फिल्म अब भी अच्छा बिजनेस कर रही है। यह मर्डर-मिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन वकील की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं तापसी उनकी क्लाइंट बनी हैं। फिल्म ने छठे दिन भी अच्छी कमाई की है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताया है। उन्होंने ट्वीट करके बताया फिल्म ने छठे दिन 3.55 करोड़ की कमाई की है। ट्वीट में लिखा- फिल्म वीक डेज में भी अच्छा बिजनेस किया है। शुक्रवार को 5.04 करोड़, शनिवार 8.55 करोड़, रविवार 9.61 करोड़, सोमवार 3.75, मंगलवार 3.85 और बुधवार को 3.55 का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने टोटल 34.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Badla Movie Review:
'बदला लेना जरुरी नहीं होता है लेकिन हर बार माफ कर देना भी जरुरी नहीं होता है।' सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म बदला(Badla) रिलीज हो गई है। बदला एक मर्डर मिस्ट्री है। जिसमें तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील(बादल गुप्ता) का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं तापसी पन्नू(नैना सेठी) उनकी क्लाइंट बनी हैं। फिल्म का फर्स्ट हॉफ बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। पहला हॉफ कहानी को बिल्डअप करने में खत्म होता है। जो कि काफी अच्छी तरीके से कहानी को बयां करता हैं। वहीं सेकेंड हॉफ में फिल्म का सस्पेंस धीर-धीरे खोला गया है। फिल्म सस्पेंस से भरी है। जिसमें तापसी के सच और झूठ को दिखाया गया है। साथ ही आपको पता चलता है कि आखिर मर्डर किया किसने है। बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'कलंक' का टीज़र देख की आलिया भट्ट की तारीफ
वरुण धवन और आलिया भट्ट नहीं बल्कि ये एक्टर्स थे 'कलंक' के लिए करण जौहर की पहली पसंद
Latest Bollywood News