1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रेट ली नजर आयेंगे 'हाउसफुल 4' में?

ब्रेट ली नजर आयेंगे 'हाउसफुल 4' में?

ब्रेट ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल होने के बाद, ली को विश्व क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में मान्यता मिली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली इंडो-ऑस्ट्रेलियन फिल्म 'अन इंडियन' में दिखाई देंगे।

Brett lee- India TV Hindi
Brett lee

मुंबई: ब्रेट ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल होने के बाद, ली को विश्व क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में मान्यता मिली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली इंडो-ऑस्ट्रेलियन फिल्म 'अन इंडियन' में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह बॉलीवुड फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी दिखाई दे सकते हैं।

इसे भी पढ़े:-

'भाबी जी...' के सेट पर दिखेंगे ब्रेट ली

ब्रेट ली ने शुरू किया सिनेमा करियर

यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'हाउसफुल 4' का हिस्सा होंगे? ब्रेट ली ने न तो इंकार किया और न इसकी पुष्टि की। 'हाउसफुल 4' का हिस्सा बनने वाले सवाल पर क्रिकेटर से अभिनेता बने ब्रेट ली ने  कहा, "मुझे इस बारे में पता नहीं है।" कथित तौर पर 'अनइंडियन' की टीम ने निर्देशक अनुपम शर्मा और निर्माता साजिद नाडियाडवाला से मुलाकात की।

वर्तमान में भारत में फिल्म का प्रचार कर रहे ब्रेट ली ने कहा कि बॉलीवुड में उन्हें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पसंद हैं। उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में मुझे शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पसंद हैं। शाहरुख ने बॉलीवुड में काफी अच्छा काम किया है और मैं इसकी सराहना करता हूं।" अनुपम शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी, सुप्रिया पाठक, आकाश खुराना और गुलशन ग्रोवर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

Latest Bollywood News