1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रेट ली ने शुरू किया सिनेमा करियर

ब्रेट ली ने शुरू किया सिनेमा करियर

 Written By: IANS
 Published : Oct 08, 2015 08:08 pm IST,  Updated : Oct 08, 2015 08:09 pm IST

सिडनी: आस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बॉलीवुड थीम वाली हास्य-रोमांच फिल्म 'अनइंडियन' के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी। ब्रेट ली की इस पहली फिल्म का बुधवार को उनके गृह नगर

ब्रेट ली ने शुरू किया...- India TV Hindi
ब्रेट ली ने शुरू किया सिनेमा करियर

सिडनी: आस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बॉलीवुड थीम वाली हास्य-रोमांच फिल्म 'अनइंडियन' के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी। ब्रेट ली की इस पहली फिल्म का बुधवार को उनके गृह नगर में प्रीमियर किया गया।

आस्ट्रेलिया इंडिया फंड द्वारा निर्मित इस फिल्म में ब्रेट ली एक शिक्षक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो बाहर से आए विद्यार्थियों को आस्ट्रेलियाई संस्कृति और भाषा पढ़ाता है।

फिल्म 15 अक्टूबर को पूरे आस्ट्रेलिया में रिलीज होगी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने ब्रेट ली के हवाले से गुरुवार को कहा, "फिल्म में जिस हिस्से को मैं आसान समझ रहा था वह कठिन निकला और जिसे कठिन समझ रहा था वह उम्मीद के विपरीत आसान रहा।"

ब्रेट ली ने कहा, "जब मैं फिल्म शुरू की तो मेरे लिए सबसे कठिन कार्य संवादों को याद करना था। फिल्म में करीब 119 सीन ऐसे हैं जिनमें खूब ढेर सारे संवाद हैं।"

उन्होंने कहा, "उन संवादों को याद करना मुझे बेहद कठिन लग रहा था। मैं सोच रहा था कि अभिनय करना तो आसान होगा। लेकिन अब जब फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है, मुझे लगता है कि संवाद याद करना आसान था।"

फिल्म में ब्रेट ली की प्रेमिका का किरदार बॉलीवुड अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी ने निभाया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल