1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भाबी जी...' के सेट पर दिखेंगे ब्रेट ली

'भाबी जी...' के सेट पर दिखेंगे ब्रेट ली

 Published : Jul 27, 2016 02:26 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 02:35 pm IST

‘भाबी जी घर पर हैं’ शुरु से ही दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब हमारे फिल्मों सितारों ने इस शो पर आकर अपनी फिल्मों का प्रमोशन करना भी शुरु कर दिया है।

brett- India TV Hindi
brett

मुंबई: एंड टीवी का लोकप्रिय शो भाबी जी घर पर हैं शुरु से ही दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब हमारे फिल्मों सितारों ने इस शो पर आकर अपनी फिल्मों का प्रमोशन करना भी शुरु कर दिया है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अनइंडियन' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और इसी के चलते वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए इस शो पर जा पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़े:-

ब्रेट ली जल्द ही इसमें नजर आएंगे। धारावाहिक में अनीता भाबी का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन ने कहा, "ली दुनिया में सबसे अधिक प्रशंसनीय क्रिकेटरों में से एक हैं। यह सुनकर मैं बहुत खुश हूं कि वह हमारे शो के सेट पर आ रहे हैं। मैंने सुना है कि वह गिटार बहुत अच्छा बजाते हैं, इसलिए मैं उनका गिटार सुनने की उम्मीद कर रही हूं।"

धारावाहिक की इस खास कड़ी की शूटिंग ली बुधवार को करेंगे। 'भाबी जी घर पर हैं' का प्रसारण एंड टीवी पर होता है। इसमें सौम्या टंडन के अलावा आशिफ शेख, शुभांगी अत्रे और रोहिताश गौड़ भी जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। इससे पहले हाल ही में इस शो में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की स्टार कास्ट भी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थी।

अनुपम शर्मा द्वारा निर्देशित 'अनइंडियन' भारत में 19 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें तनिष्ठा चटर्जी और निकोलस ब्राउन जैसे सितारे भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन