1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 5 ओवर में पवेलियन लौट गई आधी टीम इंडिया, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड

5 ओवर में पवेलियन लौट गई आधी टीम इंडिया, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 08, 2026 12:48 am IST,  Updated : Jul 08, 2026 08:25 am IST

तीसरे T20I में इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट (70) और सैम करन (नाबाद 41) की पारियों की बदौलत 201/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 6 ओवर के भीतर ही पांच विकेट गंवा दिए।

IND vs ENG- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड Image Source : AFP

नॉटिंघम में तीसरे T20I मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहले पांच ओवर के भीतर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए और T20I क्रिकेट में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया, जो पहले कभी नहीं बना था।

टॉस जीतकर भारत के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और शुरुआती 5 ओवर के भीतर ही 52 रन के स्कोर पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इस तरह टीम इंडिया के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

पहली बार हुआ ऐसा

दरअसल, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब भारत ने पावरप्ले के भीतर अपने पहले पांच विकेट गंवाए हैं। इससे पहले भारत 13 बार शुरुआती 6 ओवर में चार विकेट खो चुका था। इनमें दो मौके इसी साल आए थे। इसी साल T20 वर्ल्ड कप में वानखेड़े स्टेडियम पर अमेरिका के खिलाफ और हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मुकाबले में। लेकिन 6 ओवर के अंदर पांच विकेट गिरने का यह पहला मामला है।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए इंग्लैंड की टीम 200 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर टांगने में सफल रही। इंग्लैंड की ओर से फिल सॉल्ट ने 44 गेंदों में 70 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। जोस बटलर ने 21 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद ऑलराउंडर सैम करन ने 24 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अक्षर और वरुण ने लुटाए रन

हर्षित राणा ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव ने 30 रन देकर 2 अहम विकेट झटके। दोनों ने बीच के ओवरों में इंग्लैंड की रनगति पर कुछ हद तक अंकुश लगाया। हालांकि, अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए। अक्षर ने चार ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि वरुण अपने तीन ओवर में 35 रन खर्च करने के बावजूद कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें

फिर नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जोफ्रा आर्चर ने कुछ ऐसे बनाया शिकार

लॉर्ड्स के इतिहास में पहली बार में होगा महिला टेस्ट, मेजबान इंग्लैंड के सामने होगी टीम इंडिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल