A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखिए क्या रहा 'ब्रदर्स' का पहले दिन का कलेक्शन

देखिए क्या रहा 'ब्रदर्स' का पहले दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'ब्रदर्स' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर ने पहले से ही लोगों के बीच धमाल मचा दिया था।

देखिए क्या रहा...- India TV Hindi
देखिए क्या रहा 'ब्रदर्स' का पहले दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'ब्रदर्स' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर ने पहले से ही लोगों के बीच धमाल मचा दिया था। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। दूसरी तरफ फिल्म के कलाकारों ने इसके प्रचार में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म में अक्षय और सिद्धार्थ के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की कमाई की अगर बात करे तो फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया फिल्म ने पहले दिन में 15.20 करोड़ की कमाई की है। इसके रिलीज से पहले ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थी कि यह 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म देशभर के 3500 स्क्रीन्स पर दिखाई गई है उसके हिसाब से फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी पहले दिन की कमाई कम से कम 20 से 22 करोड़ रुपए होनी चाहिए थी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छुट्टी होने के कारण ऐसी उम्मीद भी जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकते है।

Latest Bollywood News