नई दिल्ली: अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'ब्रदर्स' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर ने पहले से ही लोगों के बीच धमाल मचा दिया था। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। दूसरी तरफ फिल्म के कलाकारों ने इसके प्रचार में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म में अक्षय और सिद्धार्थ के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कमाई की अगर बात करे तो फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया फिल्म ने पहले दिन में 15.20 करोड़ की कमाई की है। इसके रिलीज से पहले ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थी कि यह 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म देशभर के 3500 स्क्रीन्स पर दिखाई गई है उसके हिसाब से फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी पहले दिन की कमाई कम से कम 20 से 22 करोड़ रुपए होनी चाहिए थी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छुट्टी होने के कारण ऐसी उम्मीद भी जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकते है। फिल्म की कहानी के बारे में अगर बात करें तो अक्षय और सिद्धार्थ दोनों भाईयों के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिनके बीच हालात कुछ ऐसे खड़े हो जाते है जिसकी वजह से दोनों को रिंग में एक दूसरे का खून बहाना पड़ता है। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने दोनों के पिता का रोल निभाया है और जैकलीन को अक्षय की पत्नी के किरदार में देखा जा रहा है। इस फिल्म में वह एक मां भी बनी हैं। लोगों को यह इमोशनल फैमिली ड्रामा काफी पसंद आ रहा है। यही नहीं फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड जगत से पहुंचे सितारों ने भी फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिए है। फिल्म देखने के बाद कुछ बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। -शाहरुख खान : करण जौहर ऑल द बेस्ट, ब्रदर्स के लिए आपको और पूरी टीम को शुभकामनाएं। -ऋतिक रोशन : ब्रदर्स आउटस्टैंडिंग है!! मेरे दोस्तों को प्यार। -अरशद वारसी : कल रात 'ब्रदर्स' देखी, यह फिल्म हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे नाटकीय और सबसे अच्छी स्पोर्टस एक्शन फिल्म है। निर्देशन, प्रदर्शन, संपादन सुपर है। -सोनाक्षी सिन्हा : ब्रदर्स!!! एमएमए (मार्शल आर्ट के साथ) की उत्साहित दुनिया के साथ भावनात्मक पारिवारिक गाथा है। -सोफी चौधरी : अक्षय, सिद्धार्थ और जैकी श्रॉफ का प्रदर्शन बहुत खास है। -तनीषा मुखर्जी : करण, सिद्धार्थ, अक्षय, जैकलीन, शेफाली आप सभी ने एक अलग हटकर रोमांचक भावनात्मक अनुभव बनाया है! अगली स्लाइड में ब्रदर्स का ट्रेलर:-