लोगों को यह इमोशनल फैमिली ड्रामा काफी पसंद आ रहा है। यही नहीं फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड जगत से पहुंचे सितारों ने भी फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिए है।
फिल्म देखने के बाद कुछ बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
-शाहरुख खान : करण जौहर ऑल द बेस्ट, ब्रदर्स के लिए आपको और पूरी टीम को शुभकामनाएं।
-ऋतिक रोशन : ब्रदर्स आउटस्टैंडिंग है!! मेरे दोस्तों को प्यार।
-अरशद वारसी : कल रात 'ब्रदर्स' देखी, यह फिल्म हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे नाटकीय और सबसे अच्छी स्पोर्टस एक्शन फिल्म है। निर्देशन, प्रदर्शन, संपादन सुपर है।
-सोनाक्षी सिन्हा : ब्रदर्स!!! एमएमए (मार्शल आर्ट के साथ) की उत्साहित दुनिया के साथ भावनात्मक पारिवारिक गाथा है।
-सोफी चौधरी : अक्षय, सिद्धार्थ और जैकी श्रॉफ का प्रदर्शन बहुत खास है।
-तनीषा मुखर्जी : करण, सिद्धार्थ, अक्षय, जैकलीन, शेफाली आप सभी ने एक अलग हटकर रोमांचक भावनात्मक अनुभव बनाया है!
अगली स्लाइड में ब्रदर्स का ट्रेलर:-
Latest Bollywood News