A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शेफ बने तैमूर ने बनाई 'फैमिली कुकीज़', करीना कपूर ने शेयर की तस्वीर

शेफ बने तैमूर ने बनाई 'फैमिली कुकीज़', करीना कपूर ने शेयर की तस्वीर

करीना कपूर आए दिनों अपने प्यारे बेटे की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने तैमूर के एक अलग रूप को लोगों के सामने लाया है। इस बार तैमूर शेफ बने हैं।

तैमूर अली खान- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KAREENAKAPOORKHAN तैमूर अली खान

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की तस्वीरों को फैंस हमेशा प्यार देते हैं। अभिनेत्री आए दिनों अपने प्यारे बेटे की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने तैमूर के अलग रूप को लोगों के सामने लाया है। इस बार तैमूर शेफ बने हैं। उन्होंने अपने प्यारी फैमिली को कूकीज में पोट्रे किया है।  

तस्वीर में, स्टार किड चार कुकीज के आटे के साथ एक बेकिंग ट्रे पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर ने अपने परिवार को दर्शाते हुए आटे को चार इंसानी रूप में आकार दिया।

जब वी मेट की अभिनेत्री इन दिनों में अपने न्यू बॉर्न बेबी और तैमूर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अभिनेत्री ने बीते महीने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। कुछ दिनों पहले ही दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। उन्होंने हाल ही में अपनी फोटो शेयर किया, जिसमें उनके नए हेयर मेकओवर को देखा जा सकता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि अब वो किसी काम के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये काम कोई बॉलीवुड फिल्म या अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके छोटे बेटे से जुड़ा हुआ है। दरअसल, करीना ने अपनी इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ''ओके, अब मैं और ज्यादा बर्प क्लोथ और डायपर्स के लिए तैयार हूं।'' 

इससे साफ जाहिर है कि करीना इन दिनों अपने बेटे की देखभाल में काफी व्यस्त हैं। 

यहां पढ़ें

अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Nach Baliye 10: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत पति रितेश के साथ लेंगी शो में हिस्सा? जानिए पूरी बात

आयुष्मान खुराना ने 20 साल पहले किया था इजराह-ए-मोहब्बत, ताहिरा बोलीं - बिना किसी उम्मीद के मैं तुम्हारे प्यार में हूं

Latest Bollywood News