1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach Baliye 10: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत पति रितेश के साथ लेंगी शो में हिस्सा? जानिए पूरी बात

Nach Baliye 10: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत पति रितेश के साथ लेंगी शो में हिस्सा? जानिए पूरी बात

 Published : Mar 16, 2021 11:18 am IST,  Updated : Mar 16, 2021 11:26 am IST

ऐसा बताया जा रहा है कि राखी सावंत और उनके पति रितेश रियलिटी शो 'नच बलिए' के अगले सीजन का हिस्सा हो सकते हैं।

Rakhi Sawant- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : INSTAGRAM/@RAKHISAWANT2511

बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट राखी सावंत अपने रहस्यमयी पति रितेश के साथ लव लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह रियलिटी शो 'नच बलिए' के अगले सीजन का हिस्सा हो सकती हैं। शो के नाम को बताए बिना अभिनेत्री ने कहा कि रितेश और उन्हें एक बड़े रियलिटी शो की पेशकश की गई है और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वे एक साथ शो में नजर आ सकते हैं।

राखी ने साझा किया, "मैं ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहती, लेकिन हमें एक साथ बड़े रियलिटी शो की पेशकश की गई है। मैं शो का नाम नहीं बताऊंगी।" 

यह पूछे जाने पर कि क्या यह नच बलिए 10 है? इस सवाल पर राखी ने कहा, "कोई टिप्पणी नहीं, मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती। चीजें पाइपलाइन में हैं। शो के निर्माता, रितेश से बात कर रहे हैं क्योंकि वह एक बड़े व्यवसायी हैं। मैंने शुरू में पता चला था कि 400 लोग रितेश के अंडर में काम कर रहे हैं लेकिन मुझे हाल ही में पता चला कि वह 10,0000 कर्मचारियों को मैनेज कर रहे हैं। यदि वह शो करने के लिए भारत आते है, तो उन्हें तीन-चार महीने के लिए अपना काम छोड़कर यहां रहना होगा।"

राखी ने कहा, "रितेश भारत आने की योजना बना रहे हैं और अपनी पहली शादी के बारे में सारी गलतफहमियां सुलझा रहे हैं। अब हमारे बीच रिश्ते बेहतर हैं।"

बिग बॉस 14 के दौरान राखी सावंत ने रितेश के साथ अपनी जटिल शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुल कर बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि उसका पति पहले से ही दूसरी महिला से शादी कर चुका है और उसका एक बच्चा भी है। यहां तक ​​कि उसने राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसके बारे में बात करते हुए इमोशनल भी हुईं थी।

राखी ने वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में शो में प्रवेश किया और फाइनलिस्ट में से एक बनीं। शो के दौरान उन्होंने 14 लाख रुपये लिए और फिनाले में शो से बाहर चली गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन