1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 Published : Mar 16, 2021 02:41 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 05:19 pm IST

अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी साझा की है।

Rituparna Sengupta- India TV Hindi
Rituparna Sengupta is corona positive. Image Source : INSTAGRAM/RITUPARNA SENGUPTA

बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने कोविड-19 के लिए परीक्षण कराया तो पॉजिटिव निकली, लेकिन मैं आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मैं ठीक महसूस कर रही हूं। कोई लक्षण नहीं है और अपने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह पर आवश्यक प्रोटोकॉल और सावधानियों का पालन कर रही हूं।"

सेनगुप्ता ने कहा कि वह इस समय सिंगापुर में हैं और एक रिकवरी सेंटर पर क्वारंटीन में हैं।

सेनगुप्ता ने 1997 में 'दहन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। 

बता दें कि कोरोना महामारी महाराष्ट्र में फिर तेजी से बढ़ रही हैं।  हाल में ही बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, गौहर खान संजय लीला भंसाली, आशीष विद्यार्थी, ऐश्वर्या शर्मा सिहत कई सेलेब्स कोरोना से ग्रस्त पाए गए हैं। सभी ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। 

यहां पढ़ें

90 के दशक की हिट अभिनेत्री आयशा जुल्का अब दिखती हैं ऐसी, देखें अभिनेत्री की हालिया तस्वीरें

Nach Baliye 10: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत पति रितेश के साथ लेंगी शो में हिस्सा? जानिए पूरी बात

आयुष्मान खुराना ने 20 साल पहले किया था इजराह-ए-मोहब्बत, ताहिरा बोलीं - बिना किसी उम्मीद के मैं तुम्हारे प्यार में हूं

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन