1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: चिरंजीवी के जन्मदिन के मौके पर दिखाया उनकी फिल्म का टीजर

VIDEO: चिरंजीवी के जन्मदिन के मौके पर दिखाया उनकी फिल्म का टीजर

चिरंजीवी सोमवार को 61 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें उपहार के तौर पर एक विशेष टीजर दिखाया।

chiri- India TV Hindi
chiri

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता चिरंजीवी सोमवार को 61 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें उपहार के तौर पर एक विशेष टीजर दिखाया। इस वीडियों में दर्शकों को फिल्म की तकनीकी टीम से परिचित कराया गया है। 52 सेकंड के इस टीजर में चिरंजीवी को लाखों लोगों का दिल जीतने वाले और तेलुगू फिल्म उद्योग के बेताज बादशाह के रूप में दिखाया गया है।

इसे भी पढ़े:-

वीडियों के अंत में एक नोट के माध्यम से 'बॉस इज बैक' पर प्रकाश डाला गया है। टीजर जारी होने के बाद से 'बॉस इज बैक' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि अभिनेता की फिलहाल बन रही 150वीं फिल्म का नाम 'कैदी नंबर 150' है। यह सुपरहिट तमिल फिल्म 'कथिथी' की रिमेक है।

इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा काजल अग्रवाल, तरुण अरोड़ा, अली और तनीकेला भरणी भी मुख्य किरदार निभाते हुए निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता राम चरन है। वी.वी. विनायक द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल संक्रांति उत्सव के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News