चेन्नई: अभिनेत्री सायशा इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 'शिवाय' को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने डांस से प्रशंसा हासिल की। सायशा ने एक समारोह में दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी के 'वीना' स्टेप की प्रस्तुति दी और अभिनेता उनकी इस प्रस्तुति से काफी प्रभावित हुए। सायशा का कहना है कि दिग्गज कलाकार को प्रभावित करना उनके लिए काफी मायने रखता है।
इसे भी पढ़े:-
- दिलीप कुमार की नातिन भी आई फिल्मों में, देखिए उनका ग्लैमरस लुक
- बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की सायेशा ने ये कहकर की तारीफ
- आखिर सलमान खान को क्यों हैं सायरा बानो की नातिन में इतनी दिलचस्पी
सायशा ने अपने एक बयान में कहा, "मेरे लिए यह काफी यादगार पल है, क्योंकि मैं चिरंजीवी जी, बालकृष्णन, वेंकटेश और नागार्जुन जी की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। मैं जब प्रस्तुति दे रही थी उस वक्त चिंरजीवी पहली पंक्ति में बैठे हुए थे।
सायशा ने कहा, "मेरे लिए 'वीना' स्टेप पर प्रस्तुति देना जीवन का सबसे बेहतरीन पल था और चिंरजीवी पहली ही पंक्ति में बैठे हुए थे। मैं अपनी प्रस्तुति पर सबकी प्रतिक्रिया से काफी रोमांचित थी।" ऐसा कहा गया है कि चिरंजीवी भी सायशा की इस प्रस्तुति से काफी प्रभावित हुए।
पिछले साल तेलुगू फिल्म 'अखिल' से करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री सायशा को वर्तमान में अपनी पहली हिंदी फिल्म 'शिवाय' का इंतजार है।
सायशा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पिछले साल रिलीज हुई दक्षिण भारतीय फिल्म ‘अखिल’ से की थी। इन दिनों वह आगामी फिल्म ‘शिवाय’ को लेकर चर्चा मे हैं। इस फिल्म से वह अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखेंगी।