1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti Suzuki ने ग्राहकों को दिया मानसून गिफ्ट! जुलाई में Swift, Wagon R, Victoris समेत कई कारों पर ₹2 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

Maruti Suzuki ने ग्राहकों को दिया मानसून गिफ्ट! जुलाई में Swift, Wagon R, Victoris समेत कई कारों पर ₹2 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Jul 06, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 03:59 pm IST

मारुति सुजुकी ने जुलाई में अपने कई लोकप्रिय मॉडलों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और अन्य ऑफर्स मिलाकर ₹2 लाख तक का फायदा मिल सकता है।

मारुति सुजुकी ने किया...- India TV Hindi
मारुति सुजुकी ने किया बंपर डिस्काउंट का ऐलान Image Source : OFFICIAL WEBSITE

अगर आप इस मानसून नई कार खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जुलाई महीने में अपने ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। कंपनी अपनी कई लोकप्रिय कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस और अन्य ऑफर दे रही है। सबसे बड़ा फायदा मारुति विक्टोरिस पर मिल रहा है, जहां ग्राहकों को ₹2 लाख तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

विक्टोरिस पर सबसे बड़ा ऑफर

मारुति की नई मिड-साइज SUV विक्टोरिस इस महीने सबसे ज्यादा फायदे वाली कार बन गई है। खासतौर पर इसके CNG वेरिएंट पर ग्राहकों को ₹2 लाख तक का कुल लाभ मिल रहा है। इसमें एक्सचेंज बोनस समेत कई ऑफर शामिल हैं। विक्टोरिस की कीमत ₹10.50 लाख से ₹19.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं CNG मॉडल की कीमत ₹11.50 लाख से ₹14.72 लाख तक है। यह SUV पेट्रोल, ऑटोमैटिक, CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जैसे कई ऑप्शन में उपलब्ध है। माइलेज की बात करें तो इसका हाइब्रिड मॉडल 28.65 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है।

Swift, Wagon R और Brezza पर भी शानदार बचत

Victoris के अलावा कंपनी अपनी कई Arena कारों पर भी आकर्षक ऑफर दे रही है।

  • Maruti Swift पर ₹45,000 तक का फायदा मिलेगा।
  • Maruti Brezza पर ₹55,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Maruti Wagon R पर ₹52,500 तक की बचत की जा सकती है।
  • Maruti Alto K10 पर भी ₹52,500 तक का लाभ मिल रहा है।
  • Maruti S-Presso और Celerio पर ₹37,500 तक के ऑफर उपलब्ध हैं।
  • Maruti Eeco पर भी ₹37,500 तक का फायदा दिया जा रहा है।

इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कुछ मामलों में इंस्टीट्यूशनल या ग्रामीण ग्राहकों के लिए एक्स्ट्रा लाभ भी शामिल हैं।

इन कारों पर नहीं मिलेगा कोई डिस्काउंट

अगर आप Maruti Dzire या Maruti Ertiga खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने कंपनी ने इन दोनों मॉडलों पर कोई कैश डिस्काउंट या विशेष ऑफर नहीं दिया है। हालांकि, कमर्शियल Tour S मॉडल पर एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस उपलब्ध है।

खरीदने से पहले जरूर जान लें

मारुति सुजुकी ने साफ किया है कि सभी ऑफर जुलाई महीने के लिए हैं और इनकी उपलब्धता शहर, डीलरशिप और वाहन के स्टॉक पर निर्भर करेगी। ऐसे में यदि आप नई कार खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो अपने नजदीकी मारुति डीलरशिप पर जाकर ऑफर की पूरी जानकारी और अंतिम कीमत जरूर पता कर लें। सही समय पर बुकिंग करने से आप लाखों रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- ₹4.53 लाख में लॉन्च हुई नई Renault Kwid, शानदार लुक और दमदार फीचर्स से बढ़ेगी मारुति ऑल्टो और टाटा टियागो की टेंशन!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा