चेन्नई: दक्षिण भारतीय अभिनेता तरुण अरोड़ा का कहना है कि 'कानीथन' बॉलीवुड में भी बनाई जा सकती है। अभिनेता तरुण अरोड़ा मेगास्टार चिरंजीवी की 150वीं फिल्म में मुख्य खलनायक का किरदार निभाएंगे। यह तमिल भाषा की फिल्म 'कथिथी' की तेलुगु की आधिकारिक रीमेक होगी। तरुण इससे पहले आखिरी बार तमिल थ्रिलर फिल्म 'कानीथन' में नजर आए थे।
इसे भी पढ़े:- Debate: क्या South Indian Cinema भारी पड़ रहा है बॉलीवुड और तीन Khans पर'
एक सूत्र ने बताया, "तरुण इस फिल्म के लिए आधिकारिक तौर पर साइन कर लिए गए हैं। वह कुछ दिनों में शूटिंग शुरू कर देंगे।" तरुण ने 'कानीथाना' के जरिये इस साल की शुरुआत में धमाकेधार वापसी की है। उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'जब वी मेट' में संक्षिप्त भूमिका के लिए जाना जाता है। एक सूत्र ने बताया, "निर्देशक विनायक को तमिल फिल्म 'कानीथाना' में उनकी प्रस्तुति काफी अच्छी लगी और उन्होंने तरुण को तुरंत इस फिल्म का प्रस्ताव दे दिया।"
फिल्म 'कथिथी' में खलनायक की भूमिका नील नितिन मुकेश ने निभाई थी, पहले तेलुगू फिल्म के लिए नील से ही संपर्क किया गया था, लेकिन नील ने इसके लिए मना कर दिया। रीमेक का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। यह चिरंजीवी की 150वीं फिल्म होगी, जिसका निर्माण राम चरण कर रहे हैं।