1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Debate: क्या South Indian Cinema भारी पड़ रहा है बॉलीवुड और तीन Khans पर'

Debate: क्या South Indian Cinema भारी पड़ रहा है बॉलीवुड और तीन Khans पर'

 Published : Jul 24, 2015 09:13 pm IST,  Updated : Jul 25, 2015 12:19 pm IST

नई दिल्लीः सवाल छोटा सा है लेकिन इसमें काफी गहराई है। कुछ लोगों के लिए बॉलीवुड की रीजनल सिनेमा (जिसमें तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ शामिल है) से तुलना करना मजाक होगा। लेकिन अगर ऐसा है

क्या ‪#‎Baahubali‬  ने...- India TV Hindi
क्या ‪#‎Baahubali‬ ने बॉलीवुड और खान के सुपरस्टारडम को चुनौती दी है

नई दिल्लीः सवाल छोटा सा है लेकिन इसमें काफी गहराई है। कुछ लोगों के लिए बॉलीवुड की रीजनल सिनेमा (जिसमें तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ शामिल है) से तुलना करना मजाक होगा। लेकिन अगर ऐसा है तो मजाक-मजाक में ही टॉलीवुड की एक फिल्म जिसने पिछले दो हफ्तों से खलबली मचा रखी है, बॉलीवुड की किसी भी बड़ी फिल्म से आगे निकल गई है।

जी हां आपने सही पहचाना। यहां बात हो रही है बाहुबली की जिसके एक सीन में फिल्म का मुख्य किरदार प्रभास अपने कंधे पर शिवलिंग को लेकर पहाड़ के ऊपर तक का सफर तय करता है मानों बॉक्स आफिस की जिम्मेदारी अब उसके कंधो पर है।

पिछले हफ्ते जब दबंग खान की बजरंगी भाईजान ने सिनेमाघरों में दस्तक दी तब फिर बॉकस आफिस का इतिहास बदला गया लेकिन बाहुबली का रिकॉर्ड वो तोड़ न पाई। आमिर खान की पीके और शाहरुख खान की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड भी धराशाई हुए।

ऐसे में हमने जनता के सामने एक सवाल रखा कि क्या दक्षिण भारत की ‪#‎Baahubali‬ की सफलता ने बॉलीवुड और खान के सुपरस्टारडम को सीधी चुनौती दी है? क्या ‪#‎ShahRukhKhan‬ ‪#‎SalmanKhan‬ ‪#‎AamirKhan‬ का जल्वा बॉक्स आफिस पर फीका पड़ गया है? और उनसे उनकी राय मांगी।

करीब 2000 से भी ज्यादा जवाबो में कुछ चौकाने वाले जवाब सामने आए जिनसे कुछ नए सवाल भी खड़ें हुए। ज्यादातर फीसदी लोगों का जवाब था कि, ये तो सिर्फ शुरुआत है, दक्षिण भारत का रिवाल्यूशन हो रहा है।

वहीं दूसरीं तरफ फेसबुक पर सर्वे के दौरान एक यूजर ने एक कड़वी सच्चाई को सामने रखते हुए कहा का बॉलीवुड के तीनों Khans एक साथ मिले हुए है और कोई भी फिल्म ये त्योहार के अलावा रिलीज नहीं करते है।

 

क्या ‪#‎Baahubali‬  ने बॉलीवुड और खान के सुपरस्टारडम को चुनौती दी है?  आप क्‍या सोचते हैं अपने विचार नीचे दिए गए बॉक्‍स का उपयोग करते हुए हमें लिख भेजें 

आगे  की स्‍लाइड में जानिए खबरइंडिया टीवी के यूजर ने इस सवाल के जवाब में क्‍या जवाब दिए हैं 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन