1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: वर्ल्ड कप में क्या पाकिस्तानी टीम से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? कप्तान हरमनप्रीत ने दिया दो टूक जवाब

IND vs PAK: वर्ल्ड कप में क्या पाकिस्तानी टीम से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? कप्तान हरमनप्रीत ने दिया दो टूक जवाब

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 14, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 04:07 pm IST

IND vs PAK: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी जिसमें सभी की नजरें इस बात को लेकर भी रहने वाली हैं कि टीम इंडिया हैंडशेक करेगी या नहीं।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : AFP

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का आगाज 12 जून से हो चुका है, जिसमें इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। टीम इंडिया मेगा इवेंट में ग्रुप-ए का हिस्सा है और अपने पहले ही मुकाबले में उसका सामना 14 जून को पाकिस्तानी महिला टीम से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा जिसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं। वहीं भारतीय टीम मुकाबले में पाकिस्तानी टीम की खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी या नहीं इसको लेकर भी टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुकाबले से पहले पूछे गए सवाल में अपने जवाब से साफ कर दिया कि वह यहां पर क्रिकेट खेलने आए हैं और पूरा ध्यान उसी एक चीज को लेकर है।

हम किसी और चीज के बारे में बात नहीं करते हैं

भारतीय महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने साल 2025 मेंस एशिया कप से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नौ हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है। ऐसा ही कुछ राइजिंग स्टार्स एशिया कप, अंडर-19 एशिया कप और अंडर-19 विश्व कप के मैचों में भी देखने को मिला है। वहीं भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आगामी मुकाबले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि  हम यहां क्रिकेट के लिए हैं और हम किसी और चीज के बारे में बात नहीं करते हैं। बता दें कि इससे पहले दोनों टीमों का पिछली बार आमना-सामना साल 2025 के वनडे वर्ल्ड कप में हुआ था जिसमें ये मुकाबला कोलंबो के मैदान पर खेला गया था और उसमें भी टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था।

भारतीय टीम की नजरें जीत से आगाज करने पर

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलने टी20 वर्ल्ड कप में पहुंची भारतीय टीम नजरें टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने पर रहने वाली हैं, जिसमें पाकिस्तानी टीम के खिलाफ उनके रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें साफतौर पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिखता है। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 16 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 13 मैचों में जीत हासिल की है और सिर्फ तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का अब तक 8 बार आमना-सामना हो चुका है जिसमें 6 मैचों को भारतीय टीम ने जीता है तो वहीं सिर्फ 2 मुकाबले ही पाकिस्तानी टीम जीतने में कामयाब हो सकी है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK Head to Head: भारत के सामने कमजोर पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड में जमीन-आसमान का अंतर

IND vs PAK Weather Report: भारत की आज पाकिस्तान से भिड़ंत, जानिए कैसा रहेगा बर्मिंघम का मौसम?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल