1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: नो हैंडशेक पॉलिसी रही बरकरार, टॉस के दौरान हरमनप्रीत ने नहीं मिलाया पाक कप्तान से हाथ

IND vs PAK: नो हैंडशेक पॉलिसी रही बरकरार, टॉस के दौरान हरमनप्रीत ने नहीं मिलाया पाक कप्तान से हाथ

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 14, 2026 06:39 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 07:02 pm IST

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेल रही है। इस मैच में टॉस के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान ने पाक कप्तान से हाथ नहीं मिलाया।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। ये मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। जब भी भारत और पाकिस्तान की टीम क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं तब इस मैच को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इस मैच से पहले सभी के मन में एक सवाल था कि क्या इस मुकाबले में टॉस के वक्त भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान की कप्तान से हाथ मिलाएंगी या नहीं। आपको बता दें कि टीम इंडिया की कप्तान ने नो हैंडशेक पॉलिसी को जारी रखा है। उन्होंने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया है।

टॉस के वक्त हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?

टॉस के समय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि यह पिच बैटिंग के लिए बहुत अच्छी है। हमारा पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेंगे। टीम के सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं और हम पिछले वर्ल्ड कप के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। हमारा पूरा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने पर है। आज के मैच में हमारी टीम तीन स्पिनर्स और दो मीडियम पेसर्स के साथ खेल रही है।

IND W vs PAK W मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़

हैंडशेक को लेकर हरमनप्रीत कौर ने दिया था बड़ा बयान

इस मैच से पहले कप्तान हरमनप्रीत से हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया था। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर है और हम टीम में क्रिकेट के अलावा किसी और बात पर चर्चा नहीं करते। हरमनप्रीत ने आगे कहा एक फैन के तौर पर जब से मैंने क्रिकेट देखना शुरू किया, तभी से मुझे इस खेल का दबाव महसूस होता था। अब तो मैं खुद खेल रही हूँ, इसलिए दबाव और भी ज्यादा है। लेकिन हम खिलाड़ी आपस में यही कहते हैं कि मैच का मज़ा लेना सबसे अच्छा है। आखिरकार, यह भी तो बस एक आम मैच ही है।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK Head to Head: भारत के सामने कमजोर पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड में जमीन-आसमान का अंतर

IND vs PAK: वर्ल्ड कप में क्या पाकिस्तानी टीम से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? कप्तान हरमनप्रीत ने दिया दो टूक जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल