Published : Jun 14, 2026 10:03 pm IST, Updated : Jun 14, 2026 10:03 pm IST
1/7Image Source : Screen grab from Shoaib Ibrahim Official
दीपिका कक्कड़ लंबे समय से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण चर्चा में हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस ने अपने पति शोएब इब्राहिम को लेकर कहा कि वो इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, जहां दीपिका लिवर कैंसर का इलाज करवा रही हैं। वहीं शोएब के पिता को मई के आखिरी हफ्ते में ब्रेन हैमरेज हुआ था और वे तब से अस्पताल में भर्ती हैं। सेहत से जुड़ी इन मुश्किलों के बीच शोएब ने उम्मीद जताई है कि हालात जल्द ही बेहतर होंगे।
2/7Image Source : Screen Grab from Shoaib Ibrahim Official
अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने जून के पहले हफ्ते में अपने पहले इम्यूनोथेरेपी सेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'जब से पापा अस्पताल में भर्ती हुए हैं, सभी के लिए पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल रहे हैं क्योंकि उसी दौरान मेरे भी स्कैन हुए और मेरी इम्यूनोथेरेपी शुरू हुई। मेरी सेहत के अपडेट की बात करें तो डबल इम्यूनोथेरेपी का एक इन्फ्यूजन हो चुका है। अगला जल्द ही होगा। मेरी इम्यूनोथेरेपी IV के जरिए होगी और अभी तक कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। हालांकि दवाई की हैवी डोज की वजह से परेशानी हो रही है।'
3/7Image Source : Screen Grab from Shoaib Ibrahim Official
उन्होंने आगे कहा, 'जब इतनी भारी दवाएं शरीर में जाती हैं तो सुस्ती महसूस होती है। मुझे पीठ में बहुत दर्द हुआ। हल्का बुखार भी आया। रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं, इसलिए ये साइड इफेक्ट्स दवा की वजह से नहीं हैं। आगे भी इम्यूनोथेरेपी जारी रहेगी, ब्लड ट्यूमर मार्कर्स और स्कैन करवाने होंगे। इस बीच हमने कैंसर को गहराई से समझने के लिए दूसरे ब्लड टेस्ट भी करवाए। हमने बहुत कुछ किया और शोएब के लिए यह सब सबसे मुश्किल रहा है। वह पहले से ही मेरे लिए बहुत तनाव में हैं और जब पापा को यह हुआ था तब भी उनके लिए यह बहुत मुश्किल था। प्लीज उन्हें सपोर्ट करते रहें। अभी उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। वह बहुत हिम्मत से इन सबका सामना कर रहे हैं।'
4/7Image Source : Screen Grab from Dipika Ki Duniya
दीपिका कक्कड़ ने अपनी हेल्थ के बारे में आगे बात करते हुए कहा, 'जब मेरी पहली इम्यूनोथेरेपी हुई तो वह मेरे साथ रहना चाहते थे। वह अभी सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मैं हमेशा अस्पताल में उनके साथ रही हूं, लेकिन इस बार अपनी सेहत की वजह से नहीं रह पाई। हमें रूहान को भी समय देना है। यह मुश्किल समय है और हमें उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। मेरी दूसरी इम्यूनोथेरेपी जुलाई 2 को हैं।'
5/7Image Source : Screen Grab from Dipika Ki Duniya
दीपिका कक्कड़ की सेहत के बारे में बात करते हुए शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में कहा, 'दीपिका की अगली इम्यूनोथेरेपी 2 जुलाई को है और उससे पहले उनके ब्लड टेस्ट होंगे, जिनसे पता चलेगा कि पहले सेशन ने कितना असर किया है। उसी के आधार पर आगे के इलाज का तरीका तय किया जाएगा।'
6/7Image Source : Screen Grab from Dipika Ki Duniya
शोएब इब्राहिम के पिता लगभग तीन हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार है, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया। अपने पिता की सेहत के बारे में यूट्यूब व्लॉग में जानकारी देते हुए शोएब और दीपिका ने कहा, 'मैंने अपने पिछले व्लॉग में बताया था कि पापा कुछ दिनों में ICU से बाहर आ जाएंगे, लेकिन इसमें ज्यादा समय लग गया। उन्हें हल्का इन्फेक्शन हो गया था। उनका क्रिएटिनिन लेवल बढ़ गया था, लेकिन अब वह ठीक हैं। कल उन्हें ICU से वार्ड में शिफ्ट किया गया। कल वह बहुत सोए और मैं बहुत डर गया था, क्योंकि वह बात नहीं कर रहे थे।'
7/7Image Source : Instagram/@ms.dipika
दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, 'इस बार पापा की हालत सच में बहुत खराब थी। पिछला साल मुश्किल भरा रहा है। अच्छी बात यह है कि उनकी हालत में हर दिन सुधार हो रहा है, लेकिन अब हमें बहुत सावधान रहना होगा।'