कटक: ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नरसिंहपुर क्षेत्र के बड़म्बा स्थित टी ब्रिज पर एक ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Related Stories
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, पुल पर मोटरसाइकिल और ऑटो-रिक्शा आमने सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक को बेहद गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना का प्रभाव इतना भयावह था कि युवक का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए और इलाके में शोक का माहौल बन गया। पुल से गुजर रहे अन्य लोग भी हादसे की भयावहता देखकर घबरा गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को बचाने के लिए तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए पुल और आसपास के इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा। बचाव कार्य और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। बाद में प्रशासन ने स्थिति को सामान्य कराया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और हादसे की असली वजह क्या थी।
फिलहाल मृतक युवक की पहचान और दुर्घटना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
इस घटना के सामने आने के बाद सड़क पर जिसने भी कटे हुए सिर को देखा, वह सिहर उठा। लोगों के लिए ये काफी डराने वाली मंजर था। (रिपोर्ट- शुभम कुमार)