1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कहीं का किया, कहीं तो भुगतोगे', घरेलू विवाद के बीच सपना चौधरी ने किया क्रिटिक पोस्ट, पति वीर पर कसा तंज?

'कहीं का किया, कहीं तो भुगतोगे', घरेलू विवाद के बीच सपना चौधरी ने किया क्रिटिक पोस्ट, पति वीर पर कसा तंज?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 14, 2026 05:56 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 05:56 pm IST

सपना चौधरी अपने पति वीर साहू से अपने विवाद के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस बीच वह बैक टू बैक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं, जिसे लेकर वह सुर्खियां बटोर रही हैं।

sapna choudhary- India TV Hindi
सपना चौधरी। Image Source : INSTAGRAM/@ITSSAPNACHOUDHARY

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपने किसी गाने या डांस नंबर को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ को लेकर हाल ही में कुछ ऐसी खबरें आईं, जिन्होंने सबको चौंका दिया। उन्होंने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दायर की है। सपना का आरोप है कि उनके पति वीर साहू ने कई बार उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है। इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होनी है, लेकिन इस बीच सपना शांत नहीं बैठी हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर जरूर चर्चा में हैं।

सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर कसा तंज?

सपना चौधरी ने कुछ घंटे पहले ही अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह सफेद साड़ी पहने दिलकश अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सपना ने कैप्शन में जो बात लिखी है, उसे देखने के बाद यूजर यही अंदाजा लगा रहे हैं कि बातों ही बातों में सपना अपने पति वीर साहू पर तंज कस रही हैं। सपना चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा - 'दूसरों की कमियां निकालकर, अपने किरदार को अच्छा बनाना आजकल ट्रेंड में है। लेकिन, मैं बदले पर यकीन नहीं रखती... मुझे भरोसा है कि कहीं का किया कहीं तो भुगतोगे ही।' सपना का ये पोस्ट अब चर्चा में है।

खुद को बताया था पिशाचिनी

इससे पहले शनिवार को सपना चौधरी ने खुद को 'पिशाचिनी' बताते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था और इस पोस्ट को लेकर भी फैंस यही कयास लगा रहे थे कि ये भी सपना चौधरी का पति वीर साहू को ताना है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- 'अब तक उसने मुझसे मा..मा..माशूका, ओ माय माशूका... नहीं बोला, शायद मैं उसकी पिशाचिनी हूं।' सपना चौधरी के इन पोस्ट्स और तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग उन्हें मजबूत महिला बताते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सपना के पोस्ट्स पर यूजर्स के कमेंट

सपना चौधरी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'हर बार समझौता  जरूरी नहीं होता', एक ने लिखा- 'अपनी शर्तों पर जीना तो कोई आपसे सीखे, आप जो करती हैं मोटिवेट करता है युवाओं को।' एक और लिखता है- 'आप हमेशा हमारी पसंदीदा हैं और रहेंगी।' बता दें, सपना चौधरी की शिकायत पर सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने  आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे और न ही उनके घर या ऑफिस जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आया तूफान, पति ने की मारपीट, बच्चों संग छोड़ा घर-बार, सुबूत लेकर पहुंचीं कोर्ट

पहले दिल्ली और अब हरियाणा में टैक्स फ्री हुई 'भारत भाग्य विधाता', कंगना की फिल्म देख बोले CM सैनी- 'दमदार कहानी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन