1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति और हरमनप्रीत की जोड़ी ने बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान, पाकिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

स्मृति और हरमनप्रीत की जोड़ी ने बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान, पाकिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 14, 2026 09:13 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 09:13 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच 93 रन की साझेदारी हुई। स्मृति इस मैच में अर्धशतक लगाने में कामयाब रही। कप्तान हरमनप्रीत ने इस मैच में 36 रन बनाए।

Smriti Mandhana & Harmnpreet- India TV Hindi
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 63 बॉल पर 91 रन की साझेदारी की। यह वुमेंस T20I में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। हरमनप्रीत और मंधाना ने मिलकर इस मैच में नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस मुकाबले में मंधाना अर्धशतक लगाने में कामयाब रही, वहीं हरमनप्रीत कौर एक धीमी पारी खेलकर आउट हुई।

मंधाना और हरमनप्रीत के बीच हुई 93 रन की साझेदारी

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और सिर्फ 18 रन पर ही उसके दो विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने आईं और उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की शानदार साझेदारी की और भारत को संकट से बाहर निकाला। यह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने साल 2024 में पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े थे।

स्मृति मंधाना ने खेली 68 रनों की शानदार पारी

स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच में 68 रनों की शानदार पारी खेली है। यह टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे पहले मिताली राज ने साल 2016 के एशिया कप में बैंकॉक में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा नाबाद 73 रन बनाए थे। मंधाना के इन 68 रनों की बदौलत भारतीय टीम एक मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब रही।

मंधाना के बाद ऋचा घोष ने बनाए तेज गति से रन

स्मृति मंधाना ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 बॉल पर 68 रन की पारी खेली और इस दौरान वह 9 चौके और दो छक्का लगाने में कामयाब रही। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 36 और ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा भारतीय टीम के बाकी के बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए 171 रन बनाने होंगे। पाकिस्तान के लिए इस मैच में सादिया इकबाल और फातिमा सना ने दो-दो विकेट बनाए।

यह भी पढ़ें

शैफाली वर्मा ने छक्का लगाकर रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ गजब कारनामा

IND vs PAK: हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल