1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए बढ़ाया मदद का हाथ, शेयर की लिस्ट

कोरोना वायरस: फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए बढ़ाया मदद का हाथ, शेयर की लिस्ट

फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर एनजीओ की एक संक्षिप्त सूची साझा है जहाँ एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डोनेट किया है।

farhan akhtar- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- FARHAN AKHTAR फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए बढ़ाया मदद का हाथ

देश द्वारा कोविड-19 की दूसरी लहर के साथ एक कठिन वक़्त से गुज़रने के कारण, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने जरूरतमंद मरीजों को सुविधा प्रदान कर रहे एनजीओ में पैसे दान करके हर तरह से संभव मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर एनजीओ की एक संक्षिप्त सूची साझा है जहाँ एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डोनेट किया है।

Randhir Kapoor Health Update: कोरोना के चलते ICU में हैं रणधीर कपूर, लेकिन हालत स्थिर

हेमकुंट फाउंडेशन, डॉक्टर फॉर यू, मिशन वायु, रसोई ऑन व्हील्स, गिव इंडिया, होप वेलफेयर ट्रस्ट, एसबीएस फाउंडेशन, सत्यार्थ सोशियो कुछ ऐसे संगठन हैं जो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ क्वारन्टीन मरीजों के लिए भोजन और वायरस से लड़ रहे लोगों को दवा मुहैया करवाते हैं। 

कोरोना पॉजिटिव अनिरुद्ध दवे की बिगड़ी तबीयत, ICU में हुए शिफ्ट, दोस्तों कर रहे प्रार्थना करने की अपील 

एक्सेल एंटरटेनमेंट, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा इन सभी ऑर्गनाइजेशन को वेरीफाई किया गया है और इस जानकारी को साझा करने का महत्व यह है कि अब आम लोग जानते है कि उन्हें किस जगह का रुख करना है।

Latest Bollywood News