A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 18 नवंबर को आएंगे मुंबई! गृह प्रवेश की तैयारी पूरी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 18 नवंबर को आएंगे मुंबई! गृह प्रवेश की तैयारी पूरी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 18 नवंबर को मुंबई लौट सकते हैं।

Deepika Padukone, Ranveer Singh- India TV Hindi
Deepika Padukone, Ranveer Singh

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी के दो दिन हो गए हैं और खबरों की मानें तो दोनों 18 नवंबर को मुंबई लौटेंगे।

दोनों के लौटने से पहले उनके गृह प्रवेश की तैयारी पूरी हो गई है। रणवीर के घर को लाइट और सफेद फूलों से सजाया गया है। दीपिका को सफेद फूल पसंद होने के कारण ही इन फूलों का चुनाव किया गया है।

आपको बता दें कि रणवीर की बहन रीतिका भावनानी और उनके पापा ने दीपिका के लिए यह खास इंतजाम किया है। वह चाहते थे कि दीपिका के घर आने पर उन्हें सरप्राइज मिले।

15 नवंबर को रणवीर-दीपिका ने शेयर की तस्वीर

रणवीर और दीपिका ने 15 नवंबर को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद वह तुरंत वायरल हो गई। तस्वीर में दीपिका की इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही है। यह डायमंड रिंग है और बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 1.3-2.7 करोड़ रूपये है।

आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका के इटली जाते ही उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गया था। संगीत और मेहंदी सेरेमनी के बाद 14 नवंबर को उनकी कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई।

शादी में परिवार के कुछ खास लोग ही नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 17 नवंबर तक लेक कोमो में ही रहेंगे। उसके बाद 21 नवंबर को बंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा।

(दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की दूसरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

Also Read:

दीपिका और रणवीर ने खरीदा 50 करोड़ का फ्लैट, जल्द होंगे शिफ्ट

रणवीर-दीपिका की शादी में शामिल हुए ड्राइवर और बॉडीगार्ड, बॉलीवुड में किसी को नहीं मिला न्यौता

 

Latest Bollywood News