बॉलीवुड की सबसे हॉट कपल दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली में शादी करने जा रहे हैं।
deepika padukone and ranveer singh
नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे हॉट कपल दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली में शादी करने जा रहे हैं। दोनों स्टार्स ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जानकारी दी कि नवंबर के इस दिन दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों स्टार्स की जैसे ही शादी की खबर हर तरफ इन दोनों के ही चर्चे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका से जब शादी को लेकर सवाल किये गये तो उनका जवाब कुछ ऐसा था। दीपिका से जब शादी को लेकर पूछा गया कि क्या शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल जाएगी तो उनका जवाब था शादी को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं लेकिन उससे ज्यादा मैं अपनी अगली फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साहित हूं। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शादी हर लड़की की जिंदगी में एक खास महत्व रखता है और अपनी जिंदगी में एक कदम आगे पाते हैं लेकिन यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि बिल्कुल से जिंदगी बदल जाएगी।
दीपिका ने ये भी कहा कि शादी के बाद हालांकि उनकी लाइफ में कोई बदलाव नहीं होंगे। दीपिका ने ये भी कहा कि वो अपने मम्मी-पापा की जोड़ी की बड़ी फैन हैं और वो चाहती हैं कि शादी के बाद उनकी मैरिड लाइफ भी उनके मम्मी-पापा जैसी प्यारी और अच्छी हो।
लंबे हनीमून पर नहीं जा पाएंगे रणवीर-दीपिका
दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दीपिका और रणवीर लंबे समय के लिए हनीमून नहीं जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दोनों शादी के बाद बहुत ही कम दिनों के लिए हनीमून पर जाएंगे क्योंकि शादी के बाद तुरंत ही रणवीर, रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे जो 28 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।'(राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' में होंगे शाहरुख खान, आमिर खान को किया रिप्लेस)