1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' में होंगे शाहरुख खान, आमिर खान को किया रिप्लेस

राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' में होंगे शाहरुख खान, आमिर खान को किया रिप्लेस

 Published : Oct 27, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 08:00 pm IST

अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' में शाहरुख खान लीड रोल में होंगे।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' में शाहरुख खान लीड रोल में होंगे। फिल्म के को-प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने इस बात को कंफर्म किया है। पहले इस फिल्म के लिए आमिर खान का नाम भी सामने आ रहा था। पहले चर्चा थी कि फिल्म का नाम 'सैल्यूट' होगा।

indianexpress.com से बात करते हुए रॉनी ने कहा- ''स्क्रिप्ट हमारे पास लंबे समय से है। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। हम जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।''

फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए भूमि पेडनेकर का नाम सामने आ रहा है। फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर भी को-प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म को महेश मथाई डायरेक्ट कर रहे हैं।

पिछले साल तक आमिर यह रोल कर रहे थे और लीड एक्ट्रेस के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया था। उस समय प्रियंका ने इस फिल्म के बारे में कहा था- जब आमिर वह फिल्म कर रहे थे, तब मुझे अप्रोच किया गया था। हम 2019 में करने वाले थे। आमिर के जाने के बाद अब मुझे नहीं पता।

Also Read:

सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बाद पहला करवा चौथ ऐसे कर रहे सेलिब्रेट, देखें Photos

तो क्या अब नहीं दिखेंगे तैमूर, सैफ अली खान और करीना कपूर ने तस्वीरें खींचने पर लगाया बैन!

Baazaar box office collection day 1: सैफ अली खान की फिल्म की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए 3.07 करोड़ रूपये

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन