1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करवा चौथ 2018: आयुष्मान खुराना ने पत्नी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा व्रत, ताहिरा के नाम की लगाई मेहंदी

करवा चौथ 2018: आयुष्मान खुराना ने पत्नी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा व्रत, ताहिरा के नाम की लगाई मेहंदी

 Published : Oct 27, 2018 01:27 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 01:27 pm IST

करवा चौथ पर सुहागनों का अपने पतियों के लंबी उम्र के लिए व्रत रखने का रिवाज है, लेकिन अब कई पति भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखने लगे हैं। ऐसे ही एक एक्टर हैं आयुष्मान खुराना।

Ayushmann Khurrana, Tahira Kashyap- India TV Hindi
Ayushmann Khurrana, Tahira Kashyap Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: करवा चौथ पर सुहागनों का अपने पतियों के लंबी उम्र के लिए व्रत रखने का रिवाज है, लेकिन अब कई पति भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखने लगे हैं। ऐसे ही एक एक्टर हैं आयुष्मान खुराना। आयुष्मान ने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखा है।

आयुष्मान ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी हथेली की तस्वीर शेयर की, जिसमें 'त' नाम की मेहंदी लगी थी। आयुष्मान ने इस तस्वीर का कैप्शन दिया- ''हैप्पी करवा चौथ।''

आपको बता दें कि ताहिरा ने 22 सितंबर को बताया था कि उन्हें स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर था, जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। ताहिरा ने अस्पताल से ही अपनी तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद उनकी बहादुरी की बहुत चर्चा हूई।

ताहिरा और आयुष्मान ने लंबे अफेयर के बाद 2011 में शादी की थी। उनका एक बेटा विराजवीर और बेटी वरुष्का है।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो यह साल आयुष्मान के लिए अच्छा रहा है। इस साल उनकी दो फिल्में 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' रिलीज हुई है। दर्शकों ने दोनों ही फिल्मों को बहुत पसंद किया है।

'अंधाधुन सस्पेंस' थ्रिलर थी, जिसमें तब्बू और राधिका आप्टे थीं। फिल्म में आयुष्मान एक अंधे लड़के की भूमिका में हैं, जो एक कत्ल का गवाह होता है। वहीं, 'बधाई हो' में उनके साथ सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता और गजराज राव हैं। फिल्म में आयुष्मान की मम्मी के रोल में नीना गुप्ता हैं, जो दादी बनने की उम्र में प्रेग्नेंट हो जाती हैं।

Also Read:

करवा चौथ 2018: सुयश राय-रणविजय सिंघा समेत इन टीवी एक्टर्स ने अपनी पत्नियों के लिए रखा व्रत

Bigg Boss 12: इस हफ्ते होगा डबल एलिमिनेशन, अनूप जलोटा, सबा खान होंगे बाहर?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन