दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। दोनों एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं।
Ranbir kapoor and Deepika padukone come together for luv ranjan's next
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। दीपिका और रणबीर लव रंजन की आने वाली फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं। 'बचना ऐ हसीनों', 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' के बाद अब चौथी बार फिल्म में दोनों साथ में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर फिल्म की शूटिंग फरवरी से करेंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी। टीवी एड के बाद अब दोनों फिल्म में नजर आएंगे। रणबीर-दीपिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री सभी को बेहद पसंद आती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' अगले साल रिलीज होने जा रही है। साथ ही वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर इस समय 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' की शूटिंग में बिजी हैं।