1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस ने कॉन्सर्ट के बीच में किया किस, वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस ने कॉन्सर्ट के बीच में किया किस, वीडियो वायरल

 Published : Oct 22, 2019 10:40 am IST,  Updated : Oct 22, 2019 10:50 am IST

प्रियंका चोपड़ा को कॉन्सर्ट के बीच में निक जोनस ने किस किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas steal a kiss mid-concert- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Nick Jonas steal a kiss mid-concert Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे को प्यार का इजहार करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। प्रियंका और निक दोनों ही सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज शेयर करते रहते हैं। निक जोनस इन दिनों अपने हैप्पीनेस टूर पर हैं। कॉन्सर्ट के बीच में निक ने आकर प्रियंका को किस किया। निक और प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूएस में कॉन्सर्ट के दौरान निक जोनस ने प्रियंका को किस किया। निक और प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका के साथ डेनिअल जोनस वीआईपी एरिया में खड़ी हुई थीं। जोनस ब्रदर्स वीआईपी एरिया से निकल रहे थे जहां केविन जोनस ने अपनी पत्नी डेनिअल को और निक ने प्रियंका को किस किया।

कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ अपना पहला करवाचौथ मनाया था। प्रियंका ने निक के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की थी। 

आपको बता दें प्रियंका और निक बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। जल्द ही दोनों शादी की पहली सालगिहर मनाएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन