Deeepika-Ranveer Wedding: 7 फेरे नहीं बल्कि 4 फेरे लेकर एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, जानें वजह
Deeepika-Ranveer Wedding: 7 फेरे नहीं बल्कि 4 फेरे लेकर एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, जानें वजह
Shivani Singh
Published : Nov 14, 2018 11:09 pm IST, Updated : Nov 14, 2018 11:09 pm IST
रणवीर-दीपिका ने केवल 4 फेरे लेकर एक दूसरे का साथ देने का वचन लेकर शादी के बंधन में बंध गए। जानें आखिर 4 फेरे ही क्यों लिए।
DeepVeer
नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार दीपिका पादुकोण -रणवीर सिंह अब पति पत्नी हैं। लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इसके साथ ही रणवीर-दीपिका ने केवल 4 फेरे लेकर एक दूसरे का साथ देने का वचन लेकर शादी के बंधन में बंध गए।
अब आप सोच रहे होगे कि शादी के तो 7 फेरे होते है तो इस क्यूट कपल ने केवल 4 फेर क्यों लिए। क्यों कुछ नया ट्रेंड है तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि ये एक रस्म है। जी हां दीपिका-रणवीर ने कोंकणी रीति रिवाज के साथ शादी की है। इस रस्म में केवल 4 फेरे ही लिए जाते है। इस रस्म को 'कस्थली' कहा जाता है।
इस रस्म में दुल्हन और दूल्हे के परिवार बैठते हैं और दूल्हा दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है। इसके साथ दुल्हन की मां हवन के लिए सामग्री लाती है और उसके बाद मायके पक्ष के सारे लोग उम्र के हिसाब से खड़े हो जाते है। परिवार के सबसे छोटे सदस्य से लगाई लेकर दुल्हा-दुल्हन होमकुंड में डालते है। जो कि 5 बार प्रकिया दोहराई जाती है। इसके बाद दुल्हा-दुल्हन होमकुंड के 4 फेरे लेते है। इसमें दूल्हा दुल्हन के अंगूठे को पकड़ता है। 2 फेरे में दूल्हा आगे होता है और 2 में दुल्हन आगे होती है। इसके बाद दुल्हन का माना पैर के अंगूठे में बिछिया पहनाता है। जो कि चांदी की होती है।